अस्थायी शिक्षकों को विधेयक लाकर जल्द नियमित करें सरकार: महासंघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय अस्थायी अध्यापक महासंघ ने प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द सभी अस्थायी अध्यापकों को विधेयक लाकर नियमित करने की मांग की है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौहान, राष्ट्रीय प्रेस सचिव चंदन नेगी ने कहा है कि विधेयक लाने से पहले सरकार सभी अस्थायी अध्यापक संगठनों के पदाधिकारियों को विश्वास में लें।
जिन अस्थायी अध्यापकों के लिए यह विधेयक लाया जा रहा है उनसे इसे लाने से पहले विचार विमर्श और राय लेना बहुत जरूरी है। अगर सरकार विधेयक में नियमितीकरण का प्रावधान नहीं करती है तो यह प्रदेश के 15 हजार अस्थाई अध्यापकों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने कहा कि बीते 14 सालों से प्रदेश में लगभग 15 हजार अस्थायी अध्यापक दूरदराज की पाठशालाओं में सेवाएं दे रहे हैं।
पीटीए, पैरा शिक्षकों को नियमित करे सरकार
राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अनुबंध पर नियुक्त पैरा तथा पीटीए शिक्षकों को जल्द नियमित करने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कहा कि बीस नवंबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में सरकार को इस बाबत प्रस्ताव लाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने स्पष्ट कर दिया है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्टे को हटा दिया है। प्रदेश में 5207 पीटीए शिक्षक अनुबंध आधार पर नियुक्त हैं।
1400 पीटीए और 95 पैरा शिक्षक अभी अनुबंध पर भी नही आ सके हैं। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता पूरी है। 12 वर्षों से लगातार यह शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।