फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   union minister Sadhvi Niranjan Jyoti in kangra himachal pradesh

Sadhvi Niranjan Jyoti: कांगड़ा के मलां में राशन डिपो का किया निरीक्षण, चामुंडा मंदिर में नवाया शीश

Sun, 12 Jun 2022 08:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मारंडा/नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मारंडा/नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Jun 2022 08:38 PM IST
सार

केंद्रीय खाद्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं उपभोक्ता मामले तथा ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि देश के हर ब्लॉक में अनाज भंडारण गोदाम खोले जाएंगे। केंद्र सरकार इसकी योजना बना रही है। 

विज्ञापन
union minister Sadhvi Niranjan Jyoti in kangra himachal pradesh
सस्ते राशन की दुकान (डिपो) का निरीक्षण करने पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय खाद्य आपूर्ति उपभोक्ता मामले एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रविवार को नगरोटा के मलां में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकान (डिपो) का निरीक्षण किया। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लाभार्थियों को किट भी बांटीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ से गरीबों को खाद्य सुरक्षा मिली है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी अपने हिस्से का राशन देश के किसी भी क्षेत्र में ले सकते हैं। ‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ के तहत लाभार्थी का राशन कार्ड केंद्रीय डाटा बेस में दर्ज होना चाहिए और आधार नंबर से जुड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के बेहतर परिणामों के दृष्टिगत अमृत दो योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत केंद्र सरकार 90 और राज्य सरकार 10 फीसदी राशि वहन कर रही है। उन्होंने नगरोटा के घोड़व में अमृत सरोवर का शुभारंभ भी किया। इसके बाद चामुंडा मंदिर में शीश नवाया। उन्होंने अधिकारियों को मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के हर ब्लॉक में बनेगा अनाज भंडारण गोदाम : साध्वी
केंद्रीय खाद्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं उपभोक्ता मामले तथा ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि देश के हर ब्लॉक में अनाज भंडारण गोदाम खोले जाएंगे। केंद्र सरकार इसकी योजना बना रही है। साध्वी ने यह बात रविवार को कांगड़ा के सुलह विधानसभा क्षेत्र के दैहण में 3.20 करोड़ के केंद्रीय भंडारण गोदाम का लोकार्पण करने के बाद कही।

इस गोदाम में 2,240 मीट्रिक टन अनाज रखा जा सकेगा। पंचरुखी, सुलह, भवारना, बैजनाथ और लंबागांव विकास खंडों की 250 पंचायतें इससे लाभान्वित होंगी। साध्वी ने नगरोटा के मलां में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकान (डिपो) का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लाभार्थियों को किट भी बांटीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ से गरीबों को खाद्य सुरक्षा मिली है। लाभार्थी अपने हिस्से का राशन देश के किसी भी क्षेत्र में ले सकते हैं। 


उन्होंने नगरोटा के घोड़व में अमृत सरोवर का शुभारंभ भी किया। इसके बाद चामुंडा मंदिर में शीश नवाया। उन्होंने अधिकारियों को मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। साध्वी ने सीएसआईआर पालमपुर का दौरा भी किया। संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने उन्हें संस्थान के कार्यों की जानकारी दी। वहीं, केंद्रीय भंडारण गोदाम का लोकार्पण करने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed