फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Minister of State Harsh Malhotra gave information on the announcements of the Union Budget

Himachal: हर्ष मल्होत्रा बोले- केंद्रीय बजट से हिमाचल को मिलेंगे 10,351 करोड़

Sun, 28 Jul 2024 12:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Jul 2024 12:09 PM IST
सार

केंद्रीय बजट से हिमाचल प्रदेश को 10351.82 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जाएगी। आपदा के लिए पिछले साल से ज्यादा मदद करेंगे। 

विज्ञापन
Union Minister of State Harsh Malhotra gave information on the announcements of the Union Budget
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय बजट से हिमाचल प्रदेश को 10351.82 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जाएगी। आपदा के लिए पिछले साल से ज्यादा मदद करेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं काॅरपोरेट मामले राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पिछले साल हिमाचल को आपदा राहत के लिए 1782 करोड़ रुपये की तुरंत राहत दी गई थी। 1100 करोड़ रुपये मनरेगा के लिए और 11 हजार मकान केंद्र ने दिए थे। इस बजट में हिमाचल प्रदेश को भी बहुत कुछ मिला है और हिमाचल का नाम केंद्रीय बजट में अंकित किया गया था। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना की दृष्टि से प्रदेश को बहुत लाभ हुआ है। अधोसंरचना के लिए देश र में 11 लाख 11 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो देश के जीडीपी का 3.4 प्रतिशत है।

विज्ञापन


 

शनिवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी अनेक राजमार्गों का काम चल रहा है। इस बजट में इन सभी परियोजनाओं को बड़ा बल मिलेगा। पठानकोट-मंडी हाईवे को 10,067 करोड़ रुपये, मटौर-शिमला को 10512 करोड़ रुपये, किरतपुर-मंडी-कुल्लू-मनाली को 13784 करोड़, पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ को 1692 करोड़ और परवाणू-सोलन-कैथलीघाट-शिमला 7,632 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जिन पर काम चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय आमदनी में से 10,351.82 करोड़ की राशि प्राप्त होगी। मल्होत्रा ने कहा कि इसी प्रकार सुरंगों की दृष्टि से पठानकोट-मंडी मार्ग पर पांच सुरंगों के लिए 2472 करोड़ रुपये, मटौर-शिमला पर तीन सुरंगों पर 1747 करोड़, किरतपुर-मंडी-कुल्लू-मनाली पर 4 सुरंगों के लिए 5632 करोड़ रुपये, परवाणू-सोलन-कैथलीघाट-शिमला में 4 सुरंगों के लिए 1231 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल की रेल परियोजनाओं को 2698 करोड़ रुपये मिले हैं। इनमें भानुपल्ली-बिलासपुर, नंगल-तलवाड़ा और चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन के कार्य को गति मिलेगी। शिमला, पालमपुर, बैजनाथ-पपरोला और अंब-अंदौरा वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनेंगे। चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन को 300 करोड़, भानुपल्ली-बिलासपुर-रेललाइन को 1700 करोड़, नंगल डैम-तलवाड़ा को 500 करोड़ और अन्य प्रोजेक्टों को 198 करोड़ रुपये मिले हैं। हिमाचल प्रदेश में रेलवे विकास के लिए जारी बजट पूर्व की यूपीए सरकार से 25 गुणा ज्यादा है।इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलवीर वर्मा आदि मौजूद रहे।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार को शिमला में केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed