फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Minister Nitin Gadkari will conduct aerial survey of Flood affected Mandi

Nitin Gadkari: मंडी नहीं आएंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी, करेंगे हवाई निरीक्षण

Mon, 31 Jul 2023 05:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Jul 2023 05:19 PM IST
सार

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री कुल्लू और मनाली का दौरा करेंगे। इस दौरान वह मंडी नहीं आएंगे और हवाई निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari will conduct aerial survey of Flood affected Mandi
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने एक अगस्त को हिमाचल आ रहे हैं, लेकिन वह मंडी नहीं आएंगे। यहां के बाढ़ प्रभावित इलाकों और फोरलेन सहित टनलों का वह हवाई निरीक्षण करेंगे। इससे पहले उनका मंडी आने का कार्यक्रम भी था। वह औट से पंडोह तक स्वयं टनलों का निरीक्षण करने वाले थे, मगर अब उनका यह कार्यक्रम बदल गया है।

विज्ञापन

 

एक अगस्त को कुल्लू और मनाली तक का ही निरीक्षण करेंगे। सबसे अधिक फोरलेन को नुकसान कुल्लू और मनाली में हुआ है। यहां पर कई स्थानों पर तो फोरलेन का नामोनिशान तक मिट गया है। बारिश और बाढ़ से कारण एनएचआई को भारी नुकसान हुआ है। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री कुल्लू और मनाली का दौरा करेंगे। इस दौरान वह मंडी नहीं आएंगे और हवाई निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


प्रशासन, एनएचआई ने कर रखी है तैयारी
हालांकि केंद्रीय मंत्री मंडी में नहीं आ रहे हैं, लेकिन एनएचआई और प्रशासन ने फिर भी उनके दौरे को लेकर तैयारी कर रखी है, ताकि अगर उनका कार्यक्रम फिर से बदल जाए और वह आ जाएं तो उनको पूरी तरह से एनएच और फोरलेन को हुए नुकसान की जानकारी दी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed