Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   himachal pradesh diabetes blood sugar nfhs 6 report kangra

विश्व मधुमेह दिवस: हिमाचल में हर पांचवां महिला-पुरुष बढ़े ब्लड शुगर स्तर की चपेट में, आंकड़ों में खुलासा

Sat, 14 Nov 2026 05:00 AM IST
Ankesh Dogra सचिन चौधरी, धर्मशाला।
सचिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sat, 14 Nov 2026 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मधुमेह और बढ़े रक्त शर्करा स्तर का खतरा लगातार बढ़ रहा है। एनएफएचएस-6 के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 20.6 फीसदी महिलाएं और 20 फीसदी पुरुष बढ़े ब्लड शुगर स्तर की चपेट में हैं। पढ़ें विस्तार से...

विज्ञापन
himachal pradesh diabetes blood sugar nfhs 6 report kangra
World Diabetes Day 2026 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बदलती जीवनशैली, खानपान की गलत आदतों और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण मधुमेह यानी डायबिटीज का खतरा लगातार बढ़ रहा है। अब यह बीमारी केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवा और बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। जंक फूड, फास्ट फूड, मीठे पेय पदार्थों का अधिक सेवन, मोटापा और लंबे समय तक बैठे रहने की आदत मधुमेह के प्रमुख जोखिम कारकों में शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

हिमाचल प्रदेश में भी बढ़े रक्त शर्करा स्तर के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 15 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग की 20.6 फीसदी महिलाओं और 20 फीसदी पुरुषों का रक्त शर्करा स्तर बढ़ा हुआ दर्ज किया गया है। यानी प्रदेश में लगभग हर पांचवें महिला-पुरुष का ब्लड शुगर स्तर बढ़ा हुआ पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएफएचएस-5 के मुकाबले महिलाओं और पुरुषों में बढ़ा अनुपात
एनएफएचएस-5 की तुलना में एनएफएचएस-6 के आंकड़ों में महिलाओं और पुरुषों दोनों के बीच बढ़े रक्त शर्करा स्तर का अनुपात अधिक दर्ज किया गया है। एनएफएचएस-5 में प्रदेश की 13.9 फीसदी महिलाओं और 14.7 फीसदी पुरुषों का रक्त शर्करा स्तर बढ़ा हुआ था। वहीं एनएफएचएस-6 में यह आंकड़ा महिलाओं के लिए 20.6 फीसदी और पुरुषों के लिए 20 फीसदी तक पहुंच गया है। ये आंकड़े प्रदेश में बढ़ते स्वास्थ्य जोखिम की ओर संकेत करते हैं। बदलती खानपान की आदतें और कम शारीरिक गतिविधियां इस समस्या को और गंभीर बना सकती हैं।
विज्ञापन

कांगड़ा में पुरुषों का आंकड़ा 24.5 फीसदी तक पहुंचा
कांगड़ा जिले में बढ़े रक्त शर्करा स्तर के मामले में पुरुषों का अनुपात महिलाओं से अधिक दर्ज किया गया है। एनएफएचएस-6 के अनुसार जिले में 24.5 फीसदी पुरुषों और 18.2 फीसदी महिलाओं का रक्त शर्करा स्तर बढ़ा हुआ मिला।
 

एनएफएचएस-5 में कांगड़ा जिले में पुरुषों का यह आंकड़ा 15.2 फीसदी और महिलाओं का 14.1 फीसदी था। दोनों सर्वेक्षणों की तुलना करने पर जिले में पुरुषों और महिलाओं दोनों के आंकड़ों में बढ़ोतरी सामने आई है। पुरुषों में यह वृद्धि विशेष रूप से अधिक दर्ज की गई है।

जीवनशैली में बदलाव से कम किया जा सकता है खतरा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती के अनुसार मधुमेह से बचाव के लिए समय रहते जीवनशैली में बदलाव करना जरूरी है। नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन, वजन पर नियंत्रण और समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच करवाने से इसके जोखिम को कम किया जा सकता है। मधुमेह के प्रमुख लक्षण
  • बार-बार पेशाब आना।
  • अधिक प्यास लगना।
  • बार-बार भूख लगना।
  • बिना स्पष्ट कारण वजन कम होना।
  • लगातार थकान महसूस होना।
  • घाव भरने में अधिक समय लगना।

ऐसे करें मधुमेह से बचाव
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट तेज चलने या व्यायाम की आदत डालें।
  • फास्ट फूड और पैक्ड खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें।
  • हरी सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और फाइबर युक्त भोजन खाएं।
  • मीठे पेय पदार्थों और अतिरिक्त चीनी का सेवन सीमित करें।
  • बच्चों को आउटडोर खेलों और शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करें।
  • संतुलित दिनचर्या अपनाएं और पर्याप्त नींद लें।
  • समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच करवाएं।उन्होंने लोगों को जंक फूड के बजाय पारंपरिक और पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता देने की सलाह दी। परिवार में मधुमेह का इतिहास होने पर भी विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। माता-पिता से बच्चों में मधुमेह का आनुवंशिक जोखिम भी हो सकता है, इसलिए बच्चों के खानपान और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी है।

आंकड़ों में हिमाचल और कांगड़ा की स्थिति

क्षेत्र एवं वर्ग NFHS-5 NFHS-6
हिमाचल महिलाएं 13.9% 20.6%
हिमाचल पुरुष 14.7% 20.0%
कांगड़ा महिलाएं 14.1% 18.2%
कांगड़ा पुरुष 15.2% 24.5%

स्रोत: एनएफएचएस-5 और एनएफएचएस-6 के उपलब्ध तुलनात्मक आंकड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed