फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union minister jp nadda elected unopposed for rajya sabha from himachal

राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

Fri, 16 Mar 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 16 Mar 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
 union minister jp nadda elected unopposed for rajya sabha from himachal

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए दूसरी बार दोबारा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा नामांकन नहीं भरने के चलते नड्डा का चयन निर्विरोध हुआ। 

विज्ञापन


वीरवार को जेपी नड्डा ने राज्य विधानसभा में पहुंचकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में निर्वाचन रिटर्निग अधिकारी से नामांकन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री का गाजे बाजे से स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


प्रमाणपत्र लेने के बाद होटल पीटरहाफ में जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्त्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर जेपी नड्डा की धर्मपत्नी मलिका नड्डा सहित कई मंत्री, विधायक और भाजपा नेता भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जेपी नड्डा ने केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

 union minister jp nadda elected unopposed for rajya sabha from himachal

राज्यसभा के लिए दूसरी बार चुने जाने पर जेपी नड्डा ने भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। नड्डा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश के प्रति विशेष प्यार और लगाव है।

केंद्र सरकार ने हिमाचल का समुचित विकास करने के लिए कई योजनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वे संसद में हिमाचल के मामले उठाते रहे हैं, भविष्य में भी हिमाचल प्रदेश को उसका हर हक दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जेपी नड्डा ने विधायक, मंत्री, विपक्ष के नेता की भूमिका बखूबी निभाई है। हिमाचल के विकास के लिए कई कार्य किए हैं। हिमाचल से लगातार दूसरी बार नड्डा का राज्यसभा में जाना प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed