{"_id":"5d30a0f08ebc3e6cca5d89e4","slug":"union-minister-for-state-anurag-thakur-statement-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य हासिल करने में भूमिका तय करें युवा उद्यमी: अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य हासिल करने में भूमिका तय करें युवा उद्यमी: अनुराग
Thu, 18 Jul 2019 10:10 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद भवन में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से करवाए गए ‘आंत्रपेन्योर ऑफ भारत’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर युवा उद्यमियों से उनके क्षेत्र विशेष पर परिचर्चा की।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए उद्यमियों और सरकार के बीच संवाद स्थापित करना, उद्योग जगत की समस्याओं का जल्द निदान के तौर तरीकों को विकसित करना था। अनुराग ठाकुर ने युवा उद्यमियों से 2025 तक भारत को पांच ट्रिलियन इकॉनोमी बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन