फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Union Minister directs to expedite construction of green field airport

केंद्रीय मंत्री ने ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे का निर्माण शुरू करने में तेजी लाने के दिए निर्देश

Thu, 09 Sep 2021 06:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Sep 2021 06:44 PM IST
सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक लोकप्रिय पर्यटन गंतव्य है। हवाई अड्डों के निर्माण और विस्तारीकरण से पर्यटकों के आगमन में वृद्धि होगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार सृजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। उन्होंने उड़ान योजना के तहत किराया घटाने के लिए केंद्रीय मंत्री और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि उड़ानों को सस्ता करना सार्वजनिक हित में एक बड़ी पहल है। 

विज्ञापन
Union Minister directs to expedite construction of green field airport
ज्योतिरादित्य एम सिंधिया(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया से भेंट की। सीएम ने केंद्रीय मंत्री से मंडी जिले में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के निर्माण, शिमला, भुंतर और कांगड़ा में हवाई अड्डों के विस्तारीकरण से संबंधित स्वीकृृतियां शीघ्र प्रदान करने का आग्रह किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक लोकप्रिय पर्यटन गंतव्य है। हवाई अड्डों के निर्माण और विस्तारीकरण से पर्यटकों के आगमन में वृद्धि होगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार सृजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

विज्ञापन


उन्होंने उड़ान योजना के तहत किराया घटाने के लिए केंद्रीय मंत्री और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि उड़ानों को सस्ता करना सार्वजनिक हित में एक बड़ी पहल है। केंद्रीय मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए और इसकी प्रगति के बारे में जानकारी देने को कहा। उन्होंने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। मुख्य सचिव रामसुभग सिंह और प्रधान आवासीय आयुक्त एसके सिंगला भी इस मौके पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed