फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Minister Anurag Thakur Statement on Himachal Pradesh budget 2023

Anurag Thakur: अनुराग ठाकुर बोले- हिमाचल में कांग्रेस सरकार का बजट दिशाहीन

Sun, 19 Mar 2023 08:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Mar 2023 08:22 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि बजट में मात्र भाजपा सरकार की योजनाओं का नाम बदलने का काम किया गया है।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur Statement on Himachal Pradesh budget 2023
अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से पेश बजट पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जनता को गुमराह करने वाला बजट है। उन्होंने इसे दिशाहीन करार दिया है। हिमाचल प्रदेश 2023-24 में 11,840 करोड़ का ऋण लेने की ओर अग्रसर है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार का 5,562 करोड़ और लोन की किस्त देने पर 5,506 करोड़ रुपये खर्च होने जा रहा है, जिसका कुल जोड़ 1,168 करोड़ है। सांसद ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा कि जब से हिमाचल में कांग्रेस की सरकार आई है, तब से विकास के सारे कार्य ठप हैं। कांग्रेस का यह बजट नीयत और नीति विहीन है।
विज्ञापन


इस बजट में मात्र भाजपा सरकार की योजनाओं का नाम बदलने का काम किया गया है। हिमाचल की कई महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे गृहिणी सुविधा योजना, शगुन योजना, सहारा योजना, हिम केयर योजना और मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना पर चुप्पी का मतलब है कि इस बजट में इन योजनाओं के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर ने कांग्रेस पर महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बजट घोषणा में इन्होंने हिमाचल प्रदेश में मात्र 2 लाख 31 हज़ार महिलाओं को 1,500 प्रतिमाह देने की बात की है। इसकी भी देनदारी के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं दिखता। जब यह सरकार बनी थी तो हिमाचल की 32 लाख महिलाओं की बात की जा रही थी। केंद्रीय बजट में पूरे भारत में 197 मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed