{"_id":"6120e8e47d8bf67921242d74","slug":"union-minister-anurag-thakur-statement-during-jan-ashirwad-yatra-at-mandi-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जन आशीर्वाद यात्रा: अनुराग ठाकुर बोले- अफगानिस्तान से हर भारतीय को सुरक्षित निकालेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आशीर्वाद यात्रा: अनुराग ठाकुर बोले- अफगानिस्तान से हर भारतीय को सुरक्षित निकालेंगे
Sat, 21 Aug 2021 09:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 21 Aug 2021 09:27 PM IST
सार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र में आयुष्मान योजना, हिमाचल में हिम केयर लोगों के लिए वरदान बनी है। ये डबल इंजन की सरकार की वजह से संभव हुआ है। कहा कि अफगानिस्तान से हर नागरिक को सुरक्षित वापस लाएंगे
।
विज्ञापन
मंडी में अनुराग ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अफगानिस्तान में फंसे हर भारतीय को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। भारत सरकार इसके लिए पूरा प्रयास कर रही है। मंडी में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अनुराग ने कहा कि 5 दिनों तक 38 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 623 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी। इस दौरान उन्हें प्रदेश की जनता का आभार, स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। इससे साबित होता है कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की जयराम सरकार बढ़िया काम कर रही हैं और लोग खुश हैं।
विज्ञापन
अनुराग ने कहा कि हिमाचल का हर जिला एफएम रेडियो से जुड़ेगा। इसके अलावा प्रदेश में 70 क्रिकेट अकादमियां बनाई जाएंगी। मंडी में पहले भी क्रिकेट स्टेडियम बनाने का वादा किया था। सरकार जमीन उपलब्ध करवाए तो स्टेडियम बना दिया जाएगा। हिमाचल में 70 साल तक रेलवे के विस्तार की ओर ध्यान नहीं दिया गया। मोदी सरकार ने भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन के लिए 20 किमी तक जमीन अधिग्रहण कर लिया है। इसका जोरों से चल रहा है। इसके बाद मंडी-मनाली-लेह रेल मार्ग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा इतिहास में यह पहला मौका है कि वर्तमान में केंद्रीय मंत्रिमंडल आज तक का सबसे युवा मंत्रिमंडल है, जिसमें हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिला है। कांग्रेस को यह पसंद नहीं आ रहा है, जिसके चलते प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल का परिचय संसद में नहीं करवा पाए। अनुराग ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में इस बार सबसे बड़ा 128 सदस्यीय दल भेजा था और सबसे ज्यादा सात मेडल जीतकर लौटा है।
विज्ञापन
अब देश के हर राज्य में वन स्टेट वन गेम, वन कारपोरेट वन गेम के फार्मूले के तहत तैयारी की जाएगी। स्कूलों-कालेजों और युवा व खेल संगठनों के माध्यम से भी तैयारी होगी। अनुराग ने कहा कि बतौर सूचना एवं प्रसारण मंत्री मैं भी आपकी ही तरह पत्रकार हूं। आपका और मेरा काम एक ही है। आपकी ही तरह मैं भी अपने क्षेत्र में बेहतर करने की कोशिश कर रहा हूं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं विधायक राकेश जम्वाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
शांता से प्रेरणा लेकर करने जा रहा हूं आगे का काम : अनुराग
केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पालमपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का आशीर्वाद लिया। शांता के साथ अनुराग ने विवेकानंद ट्रस्ट होल्टा में लगी विवेकानंद की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए। अनुराग ने शांता के पांव छू कर आशीर्वाद लिया। दोनों ने एक दूसरे की तारीफ भी की। अनुराग ने शांता के आशीर्वाद को सौभाग्य बताया तो शांता ने अनुराग को भविष्य का युवा नेता।
अनुराग ठाकुर ने इसके बाद मीडिया सेे कहा कि मुख्यमंत्री रहते शांता ने प्रदेश का विकास करवाया तो केंद्र में अंत्योदय योजना शुरू की। आज उन्हें खुशी है कि उनका आशीर्वाद व प्रेरणा लेकर आगे का काम करने जा रहा हूं। अनुराग ने कहा कि शांता कुमार पहले भी उनका मार्गदर्शन करते थे और जहां पर गलती होती थी, वहां पर बताते भी थे और आगे भी बताते रहेंगे। वहीं शांता कुमार ने कहा कि अनुराग ठाकुर भविष्य के युवा नेता हैं। वह अपनी मेहनत से थोड़े ही समय में इतने बड़े पद पर पहुंचे हैं। यह हिमाचल के लिए सौभाग्य की बात है और उन्हें उन पर गर्व है।
आज आप नहीं, मैं आपको गाड़ी तक छोड़ूंगा
पालमपुर विवेकानंद ट्रस्ट से चलती बार अनुराग ने शांता कुमार से कहा कि आपकी गाड़ी कहां है, मैं आपको गाड़ी तक छोडूंगा। तो इस पर शांता ने अनुराग से कहा कि आप नहीं, आज मैं आपको गाड़ी तक छोड़ूंगा। इस पर अनुराग ने शांता को गाड़ी तक छोड़ने की काफी जिद्द की, लेकिन शांता ने अनुराग को गाड़ी तक छोड़ा।