फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union jal shakti minister Gajendra Singh Shekhawat two day visit in Kinnaur

Himachal News: केंद्रीय मंत्री बोले- वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत सीमावर्ती गांवों को किया जाएगा विकसित

Mon, 10 Apr 2023 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 10 Apr 2023 06:36 PM IST
सार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि किन्नौर जिले के जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या है उसका निवारण केंद्र और प्रदेश सरकार साथ मिलकर करेगी।

विज्ञापन
Union jal shakti minister Gajendra Singh Shekhawat two day visit in Kinnaur
लोगों के बीच बैठकर समस्याएं सुनते केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : संवाद

विस्तार

सीमावर्ती गांवों को विकास की यात्रा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूह विकास खंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम केंद्र सरकार की एक पहल है जिसका लक्ष्य भारत के उत्तरी सीमा पर विरल आबादी वाले सीमावर्ती गांवों के बुनियादी ढांचे में सुधार करना है।

विज्ञापन


कार्यक्रम के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के तहत आवास, पर्यटन केंद्र, सड़क, विकेंद्रीकृत नवीकरणीय ऊर्जा प्रदान करना सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। शेखावत ने कहा कि इस कार्यक्रम से जहां विकास को गति मिलेगी वहीं स्थानीय लोगों की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन


वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत तिब्बत सीमा पुलिस, भारतीय सेना, गृह रक्षा मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त प्रयास किए जाएंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने नाको गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिले के जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या है उसका निवारण केंद्र और प्रदेश सरकार साथ मिलकर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला भाषा कार्यालय, महिला मंडल नाको और मलिंग के कलाकरों ने रंगारंग किन्नौरी सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को किन्नौर जिला की समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाया। शेखावत ने डोगरी स्थित सीमा सड़क संगंठन के अधिकारियों के साथ वार्तालाप भी किया। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed