फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union health minister jp nadda statement

परिवहन सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे 50 हजार करोड़

Mon, 06 Jun 2016 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 06 Jun 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
 union health minister jp nadda statement
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदेश में रेल सुविधा न के बराबर होने के कारण सड़कों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। भूतल व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के 17 नेशनल हाईवे को मंजूरी दी है। दो सालों में परिवहन सुविधाओं पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन


यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को अपनी गृह पंचायत अमरपुर में कही। नड्डा का सोमवार को गृह पंचायत में पहुंचने पर प्रधान विकास राव सहित अन्य लोगों ने हार पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि घुमारवीं तथा बिलासपुर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर को कार्य योजना बनाकर भेजने को कहा है।
विज्ञापन


जिससे लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सुंदरनगर रैली के बाद रविवार शाम को अपने घर अमरपुर पहुंचे थे। सोमवार सुबह अमरपुर पंचायत प्रधान तथा लोगों ने नड्डा का स्वागत किया। पंचायत प्रधान ने टोपी शाल व तलवार देकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बकरोआ पंचायत के उप प्रधान प्रीतम चंद ने भगेड़ तथा बल्लू में नड्डा के पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। नड्डा ने कहा अधिक जिम्मेदारी और ज्यादा व्यस्तता होने के कारण गांव व पंचायत में मिलना जुलना कम होता है, परंतु अपने लोगों की हमेशा याद आती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश में विकास की रफ्तार तीव्र हो गई है।


हिमाचल में कैंसर अस्पताल, आईजीएमसी में सुपर स्पेशलिटी वार्ड तथा टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए करोड़ो रुपयों की योजनाएं प्रदेश सरकार को दी है। इस मौके पर त्रिलोक जंवाल, राजेंद्र गर्ग, महेंद्र धर्माणी, स्वदेश ठाकुर, कर्म सिंह,, आशीष, नवीन शर्मा, हरी सिंह, किशोरी लाल, देशराज, राजेश, राकेश, रणजीत, विनोद शर्मा, जसवीर, सदा राम ठाकुर, पंकज शर्मा, चैन सिंह, अशोक तथा रमेश वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed