{"_id":"5766a5084f1c1bd24d11bcdd","slug":"union-health-minister-jp-nadda-statement-over-himachal-next-cm-question","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सीएम पद के उम्मीदवार बनेंगे नड्डा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सीएम पद के उम्मीदवार बनेंगे नड्डा!
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर (कुल्लू)
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का कहना है कि पार्टी अगर चाहेगी तो वे हिमाचल के आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम उम्मीदवार बन सकते हैं। भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में रविवार को कुल्लू पहुंचे नड्डा ने मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने के सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो बोलेगी मैं करूंगा। मैंने पहले भी पार्टी के कहने पर मंत्री पद छोड़कर संगठन में काम किया है।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल में तीन मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रयास कर रही है। नाहन में 100 सीटों का मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। इसके लिए अनुमति दी गई है। प्रदेश सरकार को तीव्र गति से इन सारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। हमीरपुर में अभी तक जगह नहीं मिली है। चंबा और मंडी कैंसर दृष्टि व एमसीएच की अभी प्रोजेक्ट रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
फोरलेन प्रभावितों के मामले पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रभावितों को न्याय मिलना चाहिए। यह काम प्रदेश सरकार का है। प्रदेश को नए नेशनल हाईवे की सौगात मिली है। इससे प्रदेश में कनेक्टिविटी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को किस तरह दूर किया जाए इसके लिए धरातल पर काम किया जा रहा है। Published by Arvind Thakur
विज्ञापन