फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Union Health Minister JP Nadda Statement in Bjp Panna Pramukh Sammelan In Solan Himachal Pradesh

हिमाचल को 5000 करोड़ के और प्रोजेक्ट मिलेंगे : नड्डा

Mon, 24 Dec 2018 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Dec 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
Union Health Minister JP Nadda Statement in Bjp Panna Pramukh Sammelan In Solan Himachal Pradesh

भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि हिमाचल सरकार को एक साल में केंद्र से नौ हजार करोड़ के प्रोजेक्ट मिल चुके हैं। प्रदेश के लिए पांच हजार करोड़ के और प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। जिस गति से प्रोजेक्ट की रिपोर्ट मिलेगी उसी तीव्रता से इन पर काम शुरू होगा। 

विज्ञापन


सोलन के पुलिस ग्राउंड में आयोजित सम्मेलन में करीब 25 हजार पन्ना प्रमुखों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि 12 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी को यहां तक लाने में कार्यकर्ताओं का बड़ा हाथ है। कांग्रेस के सदस्य आठ करोड़ 6 लाख ही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में शुरू हुए पन्ना प्रमुख सम्मेलन को पूरे देश में अपनाया जा रहा है। 

विज्ञापन

Union Health Minister JP Nadda Statement in Bjp Panna Pramukh Sammelan In Solan Himachal Pradesh

कांग्रेस विचार, दिशा और नेतृत्वहीन पार्टी है। राहुल गांधी राफेल डील पर हर जगह अलग-अलग बयान दे रहे हैं। उन्हें पहले तथ्यों का अध्ययन कर लेना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार 2022 तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों को वेलनेस सेंटरों में बदल देगी। यहां 30 आयु पूरी करने वाले हर युवा के ब्लड प्रेशर, शुगर, कैंसर, लैप्रोसी, डेंटल व मेंटल स्वास्थ्य की जांच होगी और उन्हें हर संभव उपचार देगी।

आयुष्मान भारत योजना में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 55 करोड़ लोगों को पांच लाख तक मुफ्त उपचार उपलब्ध करवाएगी। अब तक पांच लाख 76 हजार लोग लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed