फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Union Health Minister JP Nadda is the Face for Himachal Vidhan Sabha Elections in 2017

अमित शाह ने की तैयारी, हिमाचल में इन्हें सौंपेंगे चुनावों की कमान

Sun, 02 Apr 2017 04:53 PM IST
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Apr 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
Union Health Minister JP Nadda is the Face for Himachal Vidhan Sabha Elections in 2017

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह केंद्र के कई नेताओं को राज्य की कमान सौंपने की तैयारी में है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को जल्द ही हिमाचल भाजपा का अध्यक्ष बनाकर उन्हें प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव की कमान दी जाएगी। ओडिशा विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी सूबे का चेहरा बनाने की संभावनाएं हैं। 

विज्ञापन


अमित शाह की ओर से अनिल बलूनी को मीडिया विभाग का प्रभारी बनाए जाने के बाद अब प्रवक्ताओं की नियुक्ति दोबारा से तय मानी जा रही है। वैसे 15 अप्रैल से पहले टीम में नए चेहरों के जुड़ने के आसार नहीं हैं। शाह का ध्यान अभी दिल्ली नगर निगम की रणनीति पर टिका है। उम्मीद जताई जा रही है कि भुवनेश्वर में होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के बाद ही शाह अपनी प्रवक्ताओं की टीम का असल चेहरा सामने रखेंगे। 
विज्ञापन


नए पदाधिकारियों की नियुक्ति मध्य अप्रैल के बाद होने की ही संभावना है। उनकी टीम में पहले से ही दर्जनों पद खाली थे। ऊपर से कई नेताओं के यूपी और उत्तराखंड की सरकार में शामिल होने के बाद टीम शाह में नए चेहरों को शामिल करने के ढेरों अवसर बढ़ गए हैं। बताया जा रहा है कि राज्यों के मजबूत नेताओं को शाह अपनी टीम में जगह देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 अप्रैल के बाद अपनी टीम में भरेंगे खाली पद

Union Health Minister JP Nadda is the Face for Himachal Vidhan Sabha Elections in 2017

पार्टी संविधान के अनुसार अध्यक्ष की टीम में 13 उपाध्यक्ष, 9 महामंत्री, 1 संगठन महामंत्री , 15 मंत्री और 1 कोषाध्यक्ष का पद होता है। लेकिन वर्तमान में शाह की टीम में 8 उपाध्यक्ष, संगठन महामंत्री को लेकर 8 महामंत्री और 14 मंत्री हैं। शेष पद अभी खाली हैं। उपर से टीम शाह के उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा यूपी के उपमुख्यमंत्री बन गए हैं। 

उनकी सीट भी खाली होनी है। शाह के 14 सचिवों में से 3 सचिव श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थ नाथ सिंह और महेंद्र सिंह यूपी सरकार में मंत्री बने हैं। पार्टी के 10 प्रवक्ताओं में एम जे अकबर केंद्र सरकार में मंत्री बन गए हैं। उनकी जगह भी पार्टी किसी नए व्यक्ति को प्रवक्ता बनाएगी। 

यही नहीं शाह को झारखंड का प्रभारी भी नया तय करना है। यहां के प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। सूत्र बताते हैं कि लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते हुए ही अमित शाह अपनी टीम का कलेवर खुद तय करेंगे। उनकी टीम में युवा और प्रदेश के मजबूत नेताओं की भरमार हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed