फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union govt lifts ban on apple imports

बागवानों को झटका, विदेशी सेब को केंद्र ने खोले द्वार

Mon, 21 Mar 2016 08:38 AM IST
सुरेश शांडिल्य /अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य /अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 21 Mar 2016 08:38 AM IST
सार

  • सभी प्रमुख बंदरगाहों, हवाई अड्डों और भू-मार्गों से हो सकेगा सेब आयात
  • पहले एक ही बंदरगाह से थी सेब आयात को मंजूरी, नई अधिसूचना जारी
  • हिमाचल, जेएंडके, उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों के बागवानों को झटका
  • सेब आयात पर भारत सरकार ने लिया यू टर्न, 10 फीसदी तक गिरेंगे रेट

विज्ञापन
union govt lifts ban on apple imports
अब सेब के दाम 10 फीसदी तक लुढ़क सकते हैं।

विस्तार

सेब आयात पर यू टर्न लेते हुए भारत सरकार ने विदेशी सेब के लिए सभी द्वार खोल दिए हैं। केंद्र के इस फैसले को हिमाचल, जेएंडके, उत्तराखंड समेत तमाम सेब उत्पादक राज्यों के बागवानों के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। केंद्र सरकार ने बीते सितंबर माह में मुंबई की एक ही बंदरगाह से सेब के आयात को मंजूरी दी थी, लेकिन अब अन्य मार्गों पर लगाई इस पाबंदी को हटा दिया है।

विज्ञापन


संशोधित अधिसूचना जारी कर सेब आयात के लिए सभी प्रमुख बंदरगाहों, हवाई अड्डों और भू-मार्गों को खोल दिया गया है। इससे सेब उत्पादक राज्यों के बागवानों को अब मार्केट में विदेशी सेब से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी। इससे सेब के दाम 10 फीसदी तक लुढ़क सकते हैं।
विज्ञापन


हिमाचल का सेब जुलाई माह से मार्केट में आना शुरू हो जाता है। आम लोगों के लिए राहत की बात है, लेकिन बागवानों की चिंता अभी से बढ़ने वाली हैं। केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के विदेशी व्यापार महानिदेशक अनूप वाधवान की ओर से सितंबर महीने में अधिसूचना जारी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में सालाना सेब का 3200 करोड़ का कारोबार

union govt lifts ban on apple imports
भारत में सेब 45 देशों से आयात होता है।

इसमें पुरानी आयात नीति में संशोधन करते हुए यह तय किया गया था कि विदेशों से सेब का आयात केवल मुंबई के एक ही पोर्ट नहावा शेवा से होगा। हाल ही में इस पर विदेशी व्यापार महानिदेशालय ने फिर यू टर्न लिया है। भारत सरकार ने तय किया है कि अब कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और कोचीन की सभी समुद्री बंदरगाहों और हवाई अड्डों के अलावा नई दिल्ली के लैंड पोर्ट और एयरपोर्ट से

भी विदेशी सेब आयात किया जा सकेगा। सभी सड़क मार्गों से भी सेब भारत आ सकेगा। एचपीएमसी उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में सालाना सेब का 3200 करोड़ का कारोबार होता है। इससे लाखों लोग जुड़े हैं। केंद्र के फैसले से उन्हें नुकसान होगा।

भारत में सबसे ज्यादा तीन देशों से सेब का आयात होता है। सालाना कुल विदेशी सेब के आयात में से 40 फीसदी चीन से, 25 फीसदी चिली और 23 फीसदी अमेरिका से आयात होता है। इसके अलावा न्यूजीलैंड से 6 फीसदी, यूरोपीय देशों से 3 फीसदी और ईरान-अफगानिस्तान समेत कुल 45 से ज्यादा देशों से सेब आयात होता है।

एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक जेसी शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की अधिसूचना से हिमाचल समेत पहाड़ी राज्यों के बागवानों को झटका लगा है। मुंबई के रास्ते विदेशी सेब भारत की मंडियों में 8 से 10 फीसदी अधिक लागत पर पहुंचता है। अब इतने ही फीसदी विदेशी सेब मार्केट में सस्ता मिलेगा। इससे यहां के सेब उत्पादकों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed