फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union govt aims to double the India potato export

भारत का आलू निर्यात दोगुना करने का लक्ष्य

Sun, 11 Nov 2018 01:28 PM IST
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 11 Nov 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
union govt aims to double the India potato export

केंद्र सरकार ने भारत का आलू निर्यात दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। देश के किसानों की आय दोगुना करने के दृष्टिगत आलू का निर्यात बढ़ाया जाना है। देेश से आलू के कुल उत्पादन का एक फीसदी हिस्सा निर्यात किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसे बढ़ाकर दो फीसदी करना है। वर्ष 1949-50 में देश में आलू की पैदावार 2.30 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में होती थी। इस दौरान आलू की पैदावार 15.4 लाख टन तक सीमित थी।
विज्ञापन


वर्तमान में 21.5 लाख हेक्टेयर भूमि में किसान आलू की पैदावार कर रहे हैं। देश के किसान करीब 5 करोड़ टन आलू का उत्पादन कर आय अर्जित कर रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश के किसानों का पैदा किया आलू का एक फीसदी हिस्सा ही दूसरे देशों को निर्यात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल को 70 फीसदी निर्यात हो रहा आलू 

union govt aims to double the India potato export

सीपीआरआई ने वर्तमान में किसानों के लिए 58 किस्में विकसित की हैं। इनमें से कई आलू की विधायन किस्में भी शामिल हैं। देेश से कुल निर्यात होने वाले आलू का सत्तर फीसदी हिस्सा नेपाल को निर्यात किया जा रहा है।

देश के किसान गुजरात, बंगलूरू, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल को आलू पैदा कर बेचते हैं। इसके बाद इन राज्यों से देश का आलू खाड़ी के देशों सहित करीब पचीस देशों को चार लाख मीट्रिक टन आलू का निर्यात किया जा रहा है। आलू के निर्यात को करीब दोगुना किया जाना है।  

विश्व का देश में 11 फीसदी आलू पैदा हो रहा
विश्व देशों में पैदा हो रहे आलू का 11 फीसदी आलू देश में पैदा किया जा रहा है। इसके बाद भी देश में आलू का निर्यात अपेक्षाकृत काफी कम है। विश्व के देशों की मांग के अनुसार आलू बेचा जाता है तो देश के आलू उत्पादकों की माली हालत में सुधार आएगा।

क्या कहते हैं कि सीपीआरआई निदेशक
केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) के निदेशक डॉ. एसके चक्रवर्ती कहते हैं कि देश में कुल उत्पादित एक फीसदी आलू का विदेशों में हर साल निर्यात किया जाता है। आलू का निर्यात दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed