{"_id":"59e221a64f1c1b76678b5b5a","slug":"union-defence-minister-nirmala-sitharaman-on-rohtang-tunnel-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग टनल का निरीक्षण करने पहुंच रहीं रक्षा मंत्री, बीआरओ अधिकारियों के साथ करेंगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग टनल का निरीक्षण करने पहुंच रहीं रक्षा मंत्री, बीआरओ अधिकारियों के साथ करेंगी बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग टनल का निरीक्षण करेंगी। वे साउथ पोर्टल में टनल का दौरा करने के अलावा बीआरओ के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी।
विज्ञापन
बीआरओ ने 10 अक्तूबर को रोहतांग टनल की खुदाई पूरी कर दोनों छोर मिला दिए हैं। अब टनल के भीतर का कार्य शुरू होगा। रक्षा मंत्री रविवार सुबह दिल्ली से भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे में उतरेंगी।
विज्ञापन
भुंतर से हेलीकाप्टर के माध्यम से मनाली स्थित सोसे हेलीपैड जाएंगी। यहां से सड़क मार्ग से रोहतांग टनल के साउथ पोर्टल पहुंचेगी। रक्षामंत्री टनल का भीतर जाकर निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता के चलते मंत्री का दौरा गोपनीय रखा गया। पहले रक्षा मंत्री का दौरा 24 अक्तूबर को था, लेकिन वे 10 दिन जल्दी पहुंच रही हैं। उधर, 38 बीआरटीएफ ने वाहंग से पलचान मार्ग को चकाचक कर दिया है।
एसडीएम मनाली एचआर वेरवा ने बताया कि रविवार को रक्षा मंत्री मनाली रही हैं, लेकिन बीआरओ ने उनके कार्यक्रम की कोई भी जानकारी नहीं दी है।