फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   unemployment allowance to five thousand candidates not given in mandi himachal pradesh

5000 बेरोजगारों के भत्ते पर लगी रोक, जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 21 Apr 2019 12:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Apr 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
unemployment allowance to five thousand candidates not given in mandi himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

मंडी जिले में बेरोजगारी भत्ता ले रहे 5500 लाभार्थियों में से 5000 के बेरोजगारी भत्ते पर रोक लगा दी गई है। इस माह इन लाभार्थियों को यह भत्ता नहीं मिलेगा। अप्रैल में सी फार्म जमा न करने पर भत्ते पर रोक लगाई गई है। सी फार्म हर साल अप्रैल माह में जमा किया जाता है। जिले में कुल 5500 लाभार्थी बेरोजगारी भत्ता ले रहे हैं। इनमें से करीब 500 लाभार्थियों ने ही सी फार्म जमा करवाए हैं।

विज्ञापन


जिला रोजगार कार्यालय से ऐसे लाभार्थियों को जल्द सी फार्म जमा करवाने की हिदायत दी है, अन्यथा रोक जारी रहेगी। ऐसे में बेरोजगारी भत्ते की उम्मीद लगाए बैठे हजारों लाभार्थियों पर उनकी यह भूल भारी पड़ने वाली है। जिन लाभार्थियों ने सी फार्म जमा नहीं करवाया है, वह जिला रोजगार कार्यालय से फार्म लेकर जमा करवा सकते हैं।

विज्ञापन

यह है सी फार्म

बेरोजगारों को अपना बेरोजगारी भत्ता जारी रखने के लिए सी फार्म अप्रैल माह में जमा करवाना होता है। इसमें लाभार्थी इस बात को सत्यापित करता है कि उसे अभी तक कोई भी रोजगार नहीं मिला है और वह भत्ता जारी रखने के लिए पात्र है। इसके अलावा उसे प्रशिक्षण की भी जानकारी देनी पड़ती है।

1000 और 1500 मिल रहा बेरोजगारी भत्ता
बेरोजगारों को सरकार हर माह एक हजार रुपये की राशि प्रदान करती है। दिव्यांगों के लिए यह राशि 1500 रुपये दी जाती है। जिले में इस योजना के तहत अब तक 5500 युवा लाभान्वित हुए हैं।

सी फार्म जमा करवाने पर मिलेगी बैकलॉग राशि
जिला रोजगार अधिकारी शम्मी शर्मा ने कहा कि सीफार्म जमा न करवाने वाले करीब पांच हजार लाभार्थियों के बेरोजगारी भत्ते पर रोक लगा दी गई है। मार्च 2019 तक करीब 5500 बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते का लाभ मिल रहा है।

अब तक महज दस फीसदी लाभार्थियों ने ही सी फार्म जमा करवाया है। सभी लाभार्थी जल्द से जल्द सी फार्म जमा करवाएं। सी फार्म जमा करने पर ही बैकलॉग भत्ता जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed