फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Unemployed youth relief from filling application repeatedly for government jobs in Himachal pradesh

नौकरी के लिए नहीं भरना पड़ेगा हर बार फॉर्म, राज्य लोक सेवा आयोग करेगा अलर्ट

Sat, 17 Feb 2018 09:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 17 Feb 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
Unemployed youth relief from filling application repeatedly for government jobs in Himachal pradesh

हिमाचल में सरकारी नौकरी के लिए बार-बार आवेदन फार्म भरने से बेरोजगार युवाओं को जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। अब सिर्फ एक बार ही आवेदन करना होगा। नए पदों के आवेदन के लिए केवल फीस जमा करवानी होगी। राज्य लोक सेवा आयोग यह नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


इसमें एक बार ऑनलाइन प्रमाणपत्र, फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर जमा हो जाएंगे। आयोग वन टाइम रजिस्ट्रेशन करेगा और यह नौकरी पाने वाले तमाम इच्छुक युवाओं के लिए जरूरी होगा। यह जानकारी शनिवार को आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) धर्मवीर सिंह राणा ने प्रेस कांफ्रेंस में दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के साथ ही आवेदक को यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा। इससे बार-बार ऑनलाइन आवेदन नहीं करना होगा। आवेदकों को योग्यता के अनुसार यह भी मालूम होगा कि प्रदेश में वे किस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के साथ आवेदक को शैक्षणिक योग्यता के तमाम ओरिजिनल प्रमाणपत्रों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करनी होगी। किसी भी वक्त अपने प्रोफाइल को संपादित भी किया जा सकेगा। इस नई प्रणाली के लिए किसी सक्षम संस्था की मदद ली जाएगी। पत्रकार वार्ता में आयोग के चारों सदस्य डा. मान सिंह, मोहन चौहान, मीरा वालिया और रचना गुप्ता के अलावा सचिव संजीव पठानिया भी उपस्थित रहे।  

एसएमएस से आवेदक को आएगा अलर्ट 

Unemployed youth relief from filling application repeatedly for government jobs in Himachal pradesh

आयोग जब किसी पद को विज्ञापित करेगा तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन वाले आवेदकों को एसएमएस या ई-मेल से अवगत करवाया जाएगा कि उनकी आवश्यकता और योग्यता मेल खाने की सूरत में वे आवेदन करें। आवेदकों को अपने लॉगइन में आवेदन करने के बाद केवल फीस ही जमा करवानी होगी। इससे उन्हें प्रवेश पत्र मिल जाएगा। आवेदकों को उपयुक्त एसएमएस और ई-मेल अलर्ट आते रहेंगे।  

अभ्यर्थी अपने उत्तर देख सकेंगे 
माई एग्जाम माई ऑनलाइन रिव्यू लिंक से उत्तर पुस्तिका को ऑनलाइन डाउनलोड किया जाएगा। इसका आंसर की से मिलान किया जाएगा। जहां परीक्षा के बाद परिणाम घोषित करने में सात-आठ महीने लग जाते थे, वहीं अब इससे परीक्षा लेने से लेकर रिजल्ट निकालने की पूरी प्रक्रिया को आठ-नौ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। 

हर जिले में ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन
लोक सेवा आयोग 15 अप्रैल, 2018 से हर नौकरी के लिए ऑनलाइन परीक्षा शुरू करेगा। शुरुआत शिमला जिले से होगी और अगले चरण में यह व्यवस्था हिमाचल के तमाम जिलों में होगी। इसके लिए हर जिले में सेंटर बनाए जाएंगे। प्रक्रिया में 35 से 40 प्रतिशत खर्चा घटेगा। आयोग कार्यालय में एक और भर्ती शाखा बनाई गई है। शाखाओं की संख्या तीन हो जाने से चयन प्रक्रिया में तेजी आएगी। 

कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं : राणा

Unemployed youth relief from filling application repeatedly for government jobs in Himachal pradesh
आयोग के अध्यक्ष राणा ने कहा कि पिछले नौ महीने से उन्हें किसी आवेदक की नौकरी लगाने की सिफारिश के लिए किसी नेता का कोई फोन नहीं आया। आयोग पर किसी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं रहता है। राणा ने सवालों के जवाब में कहा कि गलत भ्रांतियां रहती हैं कि राजनेताओं की एप्रोच से आयोग में इंटरव्यू पास हो जाते हैं। आयोग के सदस्यों को इस बात का भी पता नहीं होता है कि उनके पास साक्षात्कार के लिए कौन आवेदक जा रहा है। मेरिट के आधार पर ही प्रार्थी का चयन होता है। 

अब एचएएस की परीक्षा में ऐच्छिक विषय नहीं
प्रदेश में अब एचएएस की मुख्य परीक्षा में ऐच्छिक विषय नहीं होगा। आने वाले समय में सभी पेपर सामान्य ज्ञान के ही हो सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग के निर्देश के बाद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग भी इस नए प्रावधान पर गौर कर सकता है। इससे पहले ही एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा में एक  ऐच्छिक विषय को खत्म किया जा चुका है। मुख्य परीक्षा से भी एक ऐच्छिक विषय हटा दिया गया है। केवल एक ही रखा गया है। अब इसे भी हटाने की तैयारी है। आयोग के अध्यक्ष राणा ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed