लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेंगे बेरोजगार गुरिल्ला, बैठक में फैसला
एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक भीमाकाली परिसर में राज्य अध्यक्ष एमआर भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। इसमें लोकसभा चुनाव में गुरिल्ला संगठन की ओर से चारों संसदीय क्षेत्र में अपना पदाधिकारी उतारने का निर्णय लिया।
दावा किया कि संगठन से प्रदेश भर में करीब दो लाख लोग जुड़े हैं। इस विषय पर अर्धसैनिक वेलफेयर बोर्ड के विशेषकर एसएसबी पदाधिकारियों से भी संगठन जल्द बैठक करेगा। बैठक में प्रदेशभर के सर्कल अध्यक्ष तथा जिला अध्यक्षों ने भाग लिया।
इसमें प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्लाओं ने स्थायी पॉलिसी न बनाने पर रोष जताया। फैसला लिया गया कि संगठन को एकजुट करने के लिए विशेष बैठक करने का आयोजन किया जाएगा।
स्थायी पॉलिसी नहीं बनने से नाराज
17 मार्च को जोगिंद्रनगर, 19 मार्च मंडी, 22 मार्च करसोग, 25 मार्च ठियोग और 24 मार्च को शिमला के घणाहट्टी में बैठक करने का निर्णय लिया है।
बैठक में चर्चा गई कि सरकार ने प्रशिक्षित गुरिल्लाओं के लिए स्थायी पॉलिसी नहीं बनाई है।
सांसदों ने भी मामले को लोकसभा तथा राज्यसभा में नहीं उठाया। संगठन ने सीएम व पीएम को मांगपत्र सौंपे हैं। इसको लेकर सराहन तथा कसुम्पटी के ट्रेनिंग सेंटरों से प्रशिक्षित महिला और पुरुषों पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव का विरोध किया है।
अब लोकसभा चुनाव में एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन अपने वोट का इस्तेमाल नहीं करेंगे। बैठक में महासचिव प्यारे लाल ठाकुर, राज्य सलाहकार जगदीश मेहता, रोहड़ू अध्यक्ष विश्वनरेश, घनाहट्टी अध्यक्ष प्रेमचंद, सिरमौर अध्यक्ष धनवीर, बिलासपुर राज कुमार कंडे, जिला अध्यक्षा मंडी
लज्जा देवी, तरसेम चंद, सचिव पवन कुमार, सलाहकार टिकम राम, महिला अध्यक्षा दुर्गा देवी, बीआर भारद्वाज, सुरेंद्र कुमार, चिंता देवी, शीला देवी और बंती देवी ने हिस्सा लिया।