फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Under Indira Gandhi Girl Child Protection Scheme, Rs 2 lakh for one daughter, Rs 1 lakh for two, CM announced

हिमाचल: कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सीएम सुक्खू ने की बड़ी घोषणा, एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख रुपये

Thu, 05 Oct 2023 06:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Oct 2023 06:55 PM IST
सार

अब एक बेटी के बाद परिवार नियोजन अपनाने वाले परिवार को 35 हजार की जगह दो लाख और दो बेटियों पर मिलने वाले 25 हजार की जगह एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 

विज्ञापन
Under Indira Gandhi Girl Child Protection Scheme, Rs 2 lakh for one daughter, Rs 1 lakh for two, CM announced
क्षमता निर्माण कार्यशाला में सीएम सुखविंद्र सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए बड़ी घोषणा की है। अब एक बेटी के बाद परिवार नियोजन अपनाने वाले परिवार को 35 हजार की जगह दो लाख और दो बेटियों पर मिलने वाले 25 हजार की जगह एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। सुक्खू ने यह घोषणा इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के तहत की है। गर्भधारण से पूर्व और प्रसव से पहले निदान तकनीक पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम 1994 के तहत वीरवार को हॉलीडे होम शिमला में दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला शुरू हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआरएस डाटा 2018-20 के अनुसार हिमाचल प्रदेश में लिंगानुपात 950 है, जो देश में तीसरे स्थान पर है और उन्हें पहले स्थान पर लाने का लक्ष्य हासिल करना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भ्रूण हत्या को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। सुक्खू ने अधिनियम के तहत सोनोग्राफी मशीन का पंजीकरण कराने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली का आरंभ भी किया। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के उपयोग से आवेदक अपनी सुविधा अनुसार कहीं से भी पंजीकरण करवा सकते हैं। इससे हर आवेदन की वास्तविक समय-स्थिति को ट्रैक करना भी संभव होगा। इस प्रणाली से एक सुरक्षित और प्रभावी डाटाबेस की सुविधा दी जा सकेगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, विशेष सचिव स्वास्थ्य नीरज कुमार, विभिन्न जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


भरमौर और ननखड़ी ब्लॉक में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं
भरमौर और ननखड़ी ब्लॉक में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं हैं। मुख्यमंत्री ने भ्रूण हत्या रोकने के दृष्टिगत बेहतर काम करने के लिए जिला चंबा के भरमौर, जिला शिमला के ननखड़ी और मंडी जिला के जंजहैली ब्लॉक को सम्मानित किया, जिनमें लिंगानुपात क्रमश: 1015, 1087 और 996 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक क्लिक पर व्यक्ति की पूरी मेडिकल हिस्ट्री पता लगेगी
प्रदेश में आधार से लिंक कर हेल्थ कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिससे एक क्लिक पर व्यक्ति की पूरी मेडिकल हिस्ट्री पता लग सके। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के बड़े स्वास्थ्य संस्थानों पर बोझ कम करने के लिए ब्लॉक स्तर के संस्थानों को सुदृढ़ करने के लिए कदम उठाए हैं। 36 विधानसभा क्षेत्रों में 6-6 मेडिकल विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है और जल्द ही 32 अन्य संस्थानों में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक मशीनें भी लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed