फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   under construction house falls at chamba, one died

निर्माणाधीन मकान गिरने से तीन लोग दबे, एक की मौत

Fri, 24 Apr 2015 09:20 PM IST
Updated Fri, 24 Apr 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
under construction house falls at chamba, one died

हिमाचल के चंबा में एक निर्माणाधीन मकान के गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए। इनमें से एक की मौत हो गई है जबकि दो को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस के अनुसार चुराह उपमंडल की टिकरीगढ़ पंचायत में एक निर्माणाधीन मकान शुक्रवार को जमींदोज हो गया।

विज्ञापन


मकान में काम कर रहे एक मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा में दाखिल किया गया है। मृतक की पहचान मजीद पुत्र बख्श निवासी टिकरीगढ़ कर्मुंड के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मजीद निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री का काम कर रहा था। जबकि घायलों में जुम्मा निवासी डलवाई व इकबाल निवासी कर्मुंड शामिल हैं। यह तीनों शुक्रवार को इकबाल मोहम्मद के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

और मलबे में दब गए तीनों

under construction house falls at chamba, one died

इस दौरान अचानक मकान की नींव धंसने लगी और मकान का मलबा तीनों पर आ गिरा। मजीद मलबे में दब गया जबकि जुम्मा की बाजू टूट गई। हादसे में इकबाल को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को मलबे से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक मजीद की मौत हो चुकी थी।

जुम्मा और इकबाल को लोगों ने निजी वाहन की मदद से अस्पताल भेज दिया। लोगों ने घटना की सूचना पंचायत प्रधान जीवन ठाकुर व पुलिस को दी। पंचायत प्रधान जीवन ठाकुर ने बताया कि मकान निर्माणाधीन था। जिसकी पहली मंजिल का काम खत्म हो चुका था और दूसरी मंजिल का काम चल रहा था। जिस समय हादसा हुआ तीनों मजदूर मकान के भीतर ही काम कर रहे थे।

हादसे की खबर मिलते ही उन्होंने स्थानीय पुलिस व प्रशासन को सूचित कर दिया है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। नायब तहसीलदार प्रकाश सिंह नरयाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक मजीद के परिजनों को दस हजार रुपये की राहत राशि प्रदान कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed