{"_id":"6a47ccaf43f552f6940f2938","slug":"under-18-rugby-team-to-leave-for-nationals-today-shimla-news-c-19-sml1002-747905-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अंडर-18 रग्बी टीम आज \nहोगी नेशनल खेलने रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अंडर-18 रग्बी टीम आज होगी नेशनल खेलने रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन की अंडर-18 बालक एवं बालिका टीम शनिवार को राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हैदराबाद रवाना होगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश के चयनित खिलाड़ी हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के अनुसार महासचिव विशाल सरीन ने बताया कि सिरमौर के पांवटा साहिब में टीम का प्रशिक्षण कैंप चला हुआ है। यहीं से टीम शनिवार को नेशनल प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अंडर-18 रग्बी प्रतियोगिता में महिला वर्ग के मुकाबले 6 से 9 जुलाई तथा पुरुष वर्ग के मुकाबले 10 से 12 जुलाई तक खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए खिलाड़ियों ने पांवटा साहिब (जिला सिरमौर) में आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास किया। इससे पहले 28 जून को शिमला के ऐतिहासिक चौड़ा मैदान में राज्य स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए थे जिसमें शिमला, सिरमौर, सोलन, कुल्लू, हमीरपुर और मंडी जिलों के कुल 68 खिलाड़ियों (24 बालिकाएं और 44 बालक) ने भाग लिया था।
चयन प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद, महासचिव विशाल सरीन, कोषाध्यक्ष सुधीर राजपूत तथा अन्य चयनकर्ताओं की मौजूदगी में संपन्न हुई थी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि हिमाचल की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेगी। संवाद