{"_id":"67cc5d46e5d0d8708a090b44","slug":"undeclared-rationing-of-water-in-many-areas-even-before-summer-shimla-news-c-19-sml1001-498418-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गर्मी से पहले ही कई इलाकों \nमें पानी की अघोषित राशनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गर्मी से पहले ही कई इलाकों में पानी की अघोषित राशनिंग
विज्ञापन
पेयजल परियोजनाओं में भरपूर पानी, फिर भी शहरवासियों को रोज आपूर्ति देने में कंपनी फेल
पार्षद बोले, कहां जा रहा जनता के हिस्से का पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। गर्मियों से पहले ही राजधानी के कई इलाकों में पानी का संकट खड़ा हो गया है। पेयजल परियोजनाओं में भरपूर पानी होने के बावजूद कई वार्डाें में पानी की अघोषित राशनिंग शुरू हो गई है। पिछले एक हफ्ते से इन वार्डाें में तीसरे दिन पानी आ रहा है।
कंपनी का हफ्ते के छह दिन शहर में पानी देने का दावा फेल हो गया है। हाल ही में हुई बारिश के बाद परियोजनाओं में जलस्तर बढ़ा है। सभी परियोजनाओं से शनिवार को शहर को 43.54 एमएलडी पानी मिला है। यह सामान्य से करीब दो एमएलडी कम है लेकिन इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में शनिवार को पानी नहीं अया।
शहर के सेंट्रल जोन के कैथू और अनाडेल में तीसरे दिन पानी आ रहा है। अनाडेल के पार्षद उर्मिला कश्यप के अनुसार कंपनी अब रोज पानी नहीं दे रही। लोग इससे परेशान हैं। चौड़ा मैदान जोन के कच्चीघाटी, चक्कर, घोड़ाचौकी क्षेत्र में भी तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है। स्थानीय पार्षद किरण शर्मा के अनुसार कंपनी इस क्षेत्र में तीसरे दिन ही पानी दे रही है। छोटा शिमला जोन के खलीनी, कनलोग में भी पानी की किल्लत चल रही है। संजौली जोन के ढींगूधार, इंद्रनगर, हिमगिरि इलाके में भी तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है। यहां पंपिंग मशीनरी में खराबी आने से पानी की राशनिंग की गई है।
विज्ञापन
मेयर बोले, कंपनी से लेंगे जवाब
शहर में नगर निगम के समाधान शिविर में भी लोग मार्च में ही पानी की राशनिंग की शिकायतें दे रहे हैं। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर में पानी की नियमित आपूर्ति क्यों नहीं आ रही है, इसका कंपनी से जवाब लिया जाएगा। शहरवासियों को नियमित आपूर्ति मिलनी चाहिए, इसे सुनिश्चित किया जाएगा।
टंकियां ओवरफ्लो, लीकेज भी जारी
शहर के कई इलाकों में पेयजल लाइनों में लीकेज से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद बह रहा है। इसके अलावा कुछेक लोगों के घरों की टंकियां भी ओवरफ्लो हो रही है। कंपनी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। विकासनगर में सड़क पर बिछी पाइप लाइन से लगातार लीकेज हो रही है। यहां कई भवनों में टंकियां भी ओवरफ्लो कर रही है। जाखू क्षेत्र में भी कई भवनों की टंकियाें से पानी बर्बाद बह रहा है।