फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Uncontrollable truck broke electric pole in Hamirpur, police diverted traffic

Hamirpur Accident: ओवरलोड ट्रक ने मिनी सचिवालय के सामने तोड़ा बिजली का खंभा

Mon, 06 Mar 2023 07:37 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Mar 2023 07:37 PM IST
सार

बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचाने के दौरान ट्रक से कुछ सामान नीचे भी गिर गया लेकिन रुकने की बजाय ट्रक चालक मौके से ट्रक को भगाकर ले गया।

विज्ञापन
Uncontrollable truck broke electric pole in Hamirpur, police diverted traffic
ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय हमीरपुर में सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक ओवरलोड ट्रक ने बिजली के खंभों को क्षतिग्रस्त कर बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। इस ट्रक में क्षमता से अधिक सामान लदा हुआ था, जिस कारण बिजली की तारें ट्रक में लदे सामान से फंस गईं। ट्रक के वहां से गुजरने के बाद तारों के खिंचाव से बिजली के दो खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें एक पूरी तरह टूट गया। इस दौरान शहर में जोरदार धमाका हुआ और बिजली आपूर्ति बंद हो गई।

विज्ञापन


11 केवी के करंट वाली ये बिजली की तार टूटकर सड़क पर गिर पड़ीं लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस मार्ग से सुजानपुर, कांगड़ा के पालमपुर, बैजनाथ और मंडी के धर्मपुर के लिए रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और बिजली बोर्ड को दी। इसके बाद बिजली आपूर्ति को बिजली उपकेंद्र अणु से बंद किया गया।
विज्ञापन


साथ ही ट्रैफिक को अनुसूचित चौक से वाया हीरानगर डायवर्ट किया गया लेकिन इस दौरान हीरानगर और डांग क्वाली मार्ग पर दिन भर जाम लगता रहा। बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचाने के दौरान ट्रक से कुछ सामान नीचे भी गिर गया लेकिन रुकने की बजाय ट्रक चालक मौके से ट्रक को भगाकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना मिनी सचिवालय के बिलकुल सामने घटी है। बिजली बोर्ड सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटा रहा। बिजली गुल रहने से शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दिनभर अंधेरा रहने से खासा नुकसान हुआ।


उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता राजन गुप्ता ने कहा कि अज्ञात ट्रक के कारण बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस में इस मामले की शिकायत दे दी गई है। पूरी तरह से टूटे खंभे की जगह नया खंभा लगाकर बिजली आपूर्ति को बहाल किया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed