फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Uncle nephew arrested with leopard skin, nails and horns of Ghoral-Kakkar

Himachal: तेंदुए की खाल, नाखून और घोरल-ककड़ के सींगों के साथ चाचा-भतीजा गिरफ्तार

Wed, 15 Apr 2026 08:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब/धौलाकुआं (पांवटा साहिब)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब/धौलाकुआं (पांवटा साहिब)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Apr 2026 08:56 PM IST
सार

अब विभाग जांच कर रहा है कि यह कितने समय से इस गोरखधंधे में लगे थे और इनके साथ और कितने लोग शामिल हैं। वन विभाग पांवटा साहिब की रैपिड रिस्पांस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Uncle nephew arrested with leopard skin, nails and horns of Ghoral-Kakkar
वन्य जीवों के अवशेष बरामद, जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

 वन विभाग की टीम ने माजरा क्षेत्र में एक घर में दबिश देकर बड़ी मात्रा में वन्य जीवों के अवशेष बरामद किए हैं। इस मामले में आरोपी चाचा-भतीजा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 18 अप्रैल तक रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। अब विभाग जांच कर रहा है कि यह कितने समय से इस गोरखधंधे में लगे थे और इनके साथ और कितने लोग शामिल हैं। वन विभाग पांवटा साहिब की रैपिड रिस्पांस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन

एसीएफ पांवटा साहिब आदित्य शर्मा की अगुवाई में आरओ पांवटा साहिब सुरेंद्र शर्मा, आरओ माजरा सचिन शर्मा सहित बीओ व रक्षकों की टीम ने गांव घुतनपुर में रिहायशी मकान में दबिश दी।  इस दौरान घर से बड़ी मात्रा में जंगली जानवरों के अवशेष बरामद किए गए। इसमें एक तेंदुए की खाल, तेंदुए के 4 से 5 इंच मांस के टुकड़े के साथ मूंछें, नाखून तथा बिना नाखून के पंजा बरामद हुआ। इसके अलावा घोरल के 3 जोड़े सींग, ककड़ के 2 जोड़े सींग बरामद किए गए। मौके पर तेजधार हथियार भी बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को झेलना पड़ा लोगों का विरोध
कार्रवाई के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार्रवाई पर सवाल उठाए और इसे साजिश करार दिया। ग्रामीणों ने मांग उठाई कि इस मामले में फंसाया भी जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग भी की। वहीं, एएसीएफ आदित्य शर्मा ने बताया कि विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के बाद कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि मामले में दो आरोपियों अख्तर अली व सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने 18 अप्रैल तक रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। मामले में जांच की जा रही है कि यह कितने समय से इस धंधे में लगे थे और इनके साथ कितने अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि कोई आसपास वन्य जीवों का शिकार करता है तो इसकी सूचना विभाग को दें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कार्रवाई पर सवाल उठा रहे थे। कार्रवाई नियमानुसार की गई है और दो स्वतंत्र गवाहों के समक्ष की गई है। इसकी बाकायदा वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed