फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Uncle and nephew took a bath in the Yamuna river drowned.

यमुना नदी में नहाने उतरे चाचा भतीजे की डूबने से मौत

Sun, 17 May 2015 10:46 PM IST
Updated Sun, 17 May 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew took a bath in the Yamuna river drowned.

हरियाणा निवासी दो युवकों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई।  परिवार के सदस्य धार्मिक स्थल पर पहुंचे थे। देर शाम दोनों युवक यमुनाघाट में पवित्र स्नान करने उतरे थे। इस बीच अचानक गहरे पानी में पहुंच गए।

विज्ञापन


एक युवक के डूबने पर दूसरा बचाने पहुंचा। लेकिन, दोनों ही चाचा भतीजे नदी में डूब गए।  सूचना मिलने पर डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा, तहसीलदार विमला वर्मा व थाना प्रभारी लायक राम सिसौदिया मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान पवन कुमार(24) पुत्र सोमनाथ निवासी साहा तहसील यमुनानगर थाना जगाधरी जिला अंबाला हरियाणा तथा शुभम(20) पुत्र जसवंत कुमार निवासी रायपुर रानी तहसील व जिला पंचकुला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम को हरियाणा से कुछ लोग घूमने पांवटा पहुंचे। धार्मिक स्थल पर शीश नवाने के बाद दो युवक नदी में नहाने चले गए।

देर शाम को पवन कुमार(24) पुत्र सोमनाथ निवासी साहा तहसील यमुनानगर थाना जगाधरी जिला अंबाला हरियाणा तथा शुभम(20) पुत्र जसवंत कुमार निवासी रायपुर रानी तहसील व जिला पंचकुला यमुना घाट के समीप स्नान करने लगे।

भ्‍ातीजे को बचाने की कोशिश में खुद भी डूबा

Uncle and nephew took a bath in the Yamuna river drowned.
इस बीच शुभम गहरे पानी में पहुंचने पर डूबने लगा। बचाने के लिए पवन कुमार आगे बढ़ा। लेकिन, दोनों ही गहरे पानी में जा समाएं। करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। दोनों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया।

जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित किया। बता दे, कि विगत माह सोमवार 6 अप्रैल को भी अभय(20) पुत्र राम किशन जागटा नहाते वक्त यमुना नदी में डूब गया था।

इस वर्ष यमुना घाट में डूबने से तीसरी मौत है। तहसीलदार पांवटा विमला वर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार को 10-10 हजार फौरी सहायता प्रदान की गई है।

उधर, डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि हरियाणा निवासी दोनों युवकों पवन कुमार व शुभम की डूबने से मौत हो गई है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed