ऊना: बाथू पटाखा फैक्टरी धमाके में घायल युवक गायब
ऊना के बाथू की पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में एक 19 वर्षीय युवक इजराइल भी घायल हो गया गया। उसे ऊना अस्पताल लाया गया। यहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बाथू में पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में घायल एक युवक गायब हो गया है। ऊना से पीजीआई रेफर युवक मंगलवार से ही गायब है। उसके अंबाला जाने की आशंका है। अभी तक वह ट्रेसआउट नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार ऊना के बाथू की पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में एक 19 वर्षीय युवक इजराइल भी घायल हो गया गया। उसे ऊना अस्पताल लाया गया। यहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में चंडीगढ़ जाते वक्त इजराइल लगातार चालक को अंबाला जाने के लिए बोल रहा था। हालांकि, चालक उसे पीजीआई चंडीगढ़ छोड़कर लौट आया।
हैरत की बात है कि उक्त युवक पीजीआई में दाखिल ही नहीं हुआ और गायब हो गया। जब इसकी भनक स्वास्थ्य विभाग ऊना को लगी तो गायब युवक की तलाश तेज कर दी गई, लेकिन उसका संपर्क नंबर नहीं होने के कारण अभी उसका पता नहीं चला है। युवक के अंबाला में होने की आशंका जताई जा रही है। वह अपना इलाज वहीं करवाने की बात बार-बार कह रहा था। एसडीएम हरोली विकास शर्मा ने बताया कि घायल युवक से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में उसके अंबाला में होने की बात सामने आ रही है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने बताया कि उन्हें युवक के गायब होने की सूचना मिली है। युवक को पीजीआई में इलाज के लिए भेजा गया था, लेकिन वहां से गायब हो गया।