फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una will become first district in tap to every house scheme in Himachal, Center released 161 crores

हिमाचल में हर घर में नल वाला पहला जिला बनेगा ऊना, केंद्र ने जारी किए 161 करोड़

Fri, 23 Oct 2020 11:51 AM IST
Krishan Singh अमन वर्मा, अमर उजाला, ऊना
अमन वर्मा, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Oct 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Una will become first district in tap to every house scheme in Himachal, Center released 161 crores
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

 जल जीवन मिशन में ऊना हिमाचल में पहला ऐसा जिला बनने जा रहा है, जहां हर घर में नल होगा। जिले में हर घर में पानी के कनेक्शन देने के लिए करीब 161 करोड़ का एक्शन प्लान बनाया गया है। इसके लिए बाकायदा केंद्र सरकार की ओर से जल जीवन मिशन में जिले में बजट भी जारी किया गया है। जल शक्ति विभाग की ओर से जल जीवन मिशन में हर घर में पानी के कनेक्शन देने के लिए जिले के पांच उपमंडल गगरेट, बंगाणा, ऊना, हरोली और अंब उपमंडल में पानी की पाइप डालने का काम शुरू कर दिया गया। मामले की पुष्टि जल शक्ति विभाग के एसई एसके शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में ग्रामीण क्षेत्र में करीब एक लाख 15 हजार 949 घर हैं।

विज्ञापन


इसमें से 77 हजार 773 घरों में पानी के कनेक्शन हैं, जबकि 38 हजार 176 घरों में पानी के नए कनेक्शन दिए जाने बाकी हैं। उन्होंने बताया कि जिले में जल जीवन मिशन में एक्शन प्लान के लिए केंद्र सरकार की ओर से 161 करोड़ का बजट जारी किया गया है। जल जीवन मिशन में पानी के नए कनेक्शन के लिए आधार कार्ड की कॉपी के साथ के 100 रुपये विभाग के कार्यालय में जमा करवाकर कनेक्शन ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला एक अप्रैल से अब तक 22 हजार 162 घरों में कनेक्शन दिए गए हैं। जिले में नई पाइप लाईन डालने और नए कनेक्शन देने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष तक जिले के हर घर में पानी के कनेक्शन के पाइप लाइन पहुंचाकर नल लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed