फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   una news, mini secretariat, inaugration, una

Shimla News: आधे अधूरे दफ्तरों के साथ शुरू हुआ मिनी सचिवालय का नया भवन

Wed, 03 May 2023 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
una news, mini secretariat, inaugration, una
ऊना। लोकार्पण के सात माह के बाद जन सुविधा के लिए बनाए गए बहुमंजिला उपायुक्त कार्यालय भवन एवं लघु सचिवालय का बुधवार को शुभारंभ हो गया। शुभारंभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक सतपाल रायजादा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों के साथ भूतल पर बने सुगम केंद्र का रिबन काटकर शुरूआत की। इसके बाद एक-एक कर पांच मंजिल तक कक्षों का निरीक्षण भी किया। हालांकि फिलहाल पुराने लघु सचिवालय भवन से आधे अधूरे कार्यालयों को ही यहां शिफ्ट किया गया है। ऐसे में लोगों को एक छत के नीच सभी विभागों की सुविधा के लिए इंतजार करना होगा। वर्ष 2018 में इस भवन का शिलान्यास किया गया था लेकिन शुभारंभ होते-होते इसमें करीब पांच साल पांच माह का लंबा समय लग गया। हालांकि अभी तक पांच मंजिल भवन में उपायुक्त कार्यालय और इससे संंबंधित कार्यालय ही शिफ्ट हो पाएं हैं। शेष कार्यालयों का शिफ्ट होना अभी तक आधा अधूरा ही है।
विज्ञापन


कार्यालय में फर्नीचर सहित अन्य जरूरतों के लिए बजट की मांग के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उपायुक्त सहित लोक निर्माण विभाग अधिकारियों से फीडबैक लिया। मुकेश् अग्निहोत्री ने कहा कि इस भवन से पूर्व अलग-अलग स्थानों पर अपने कार्य का निष्पादन कर रहे थे। इससे लोगों का अधिकतम समय आने जाने में ही लग जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता। आने वाले समय में लोगों की मांग के अनुरूप व्यवस्था में सुधार किया जाएगा, जिससे जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके। शुभारंभ अवसर के बाद प्रीति भोज में स्थानीय विधायक सतपाल सत्ती ने भी शिरकत की। इस मौके पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व कांग्रेस विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसी वरिंद्र शर्मा, एसडीएम विश्व मोहन देव चैहान, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा और मंडलाध्यक्ष हरोली सतीश बिट्टू सहित अन्य मौजूद रहे।


इन कार्यालयों की मिलेगी सुविधा, ये नहीं हुए शिफ्ट
भवन के भूतल में सभी प्रकार के लाइसेंस एवं सुगम केंद्र और आधार केंद्र की सुविधा, प्रथम मंजिल में तहसीलदार कार्यालय, तहसील कोर्ट, वीडियो कांफ्रेंस कक्ष एवं एनआईसी कार्यालय, द्वितीय मंजिल में उपमंडलाधिकारी एवं जल शक्ति विभाग कार्यालय, तीसरी मंजिल में अतिरिक्त उपायुक्त, एवं जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय, चौथी मंजिल में उपायुक्त एवं सहायक आयुक्त कार्यालय और पांचवीं मंजिल में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थापित किए गए हैं। तैयार किए गए मिनी सचिवालय भवन के हर मंजिल में मीटिंग हॉल और प्रतीक्षालय कक्ष भी बनाए गए हैं।

इसके अतिरिक्त भवन में 13 लोगों को लेकर जाने वाली लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। हालांकि अभी एसपी कार्यालय, जिला, खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग, जल शक्ति विभाग आदि कार्यालय शिफ्ट नहीं हो पाए हैं। इन कार्यालयों में फर्नीचर एवं मरम्मत कार्य चला है। आने वाले कुछ दिन में ये कार्यालय भी यहीं से जन सेवाएं प्रदान करेंगे।


नए भवन में कार्यालयों की सूचना नहीं, पुराने भवन में भटकते रहे लोग
नए मिनी सचिवालय भवन में प्रमुख विभाग शिफ्ट हो गए हैं लेकिन पहले दिन लोगों को पांच मंजिला भवन में कार्यालयों का पता ही नहीं चला। इसे देखते हुए उपायुक्त ऊना ने अधिकारियों को भूतल पर रिसेप्शन के पास हर मंजिल के कार्यालयों की सूचना पट्ट और हर मंजिल पर संबंधित कार्यालयों की सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। दूसरी ओर कई लोग बुधवार को भी पुराने मिनी सचिवालय भवन के उपायुक्त कार्यालय में अपने कार्य के लिए भटकते रहे।


कुछ लोग एसडीएम कार्यालय भी गए लेकिन वहां दरवाजे पर ताला देख लौट आए। एसडीएम विश्व मोहन चौहान ने इसकी जानकारी मिलने के बाद कर्मचारियों को पुराने कार्यालय के पास नये भवन में शिफ्ट होने की सूचना पर्ची एवं पट्ट लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पहले दिन बुजुर्ग भी बिना लिफ्ट सीढि़यों से आवागमन करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed