फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una-Hamirpur Rail Line: After 12 years, PM Modi will bring Anurag's words back on track

ऊना-हमीरपुर रेललाइन: 12 साल बाद अनुराग के ड्रीम प्रोजेक्ट को पटरी पर लाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Wed, 12 Oct 2022 10:58 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Oct 2022 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार
2010 में इस रेललाइन की कल्पना करते हुए तत्कालीन सांसद अनुराग ठाकुर ने जनता के सामने इसकी सोच रखी थी। अनुराग की इस कथनी को पटरी पर लाने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना आएंगे। 
loader
Una-Hamirpur Rail Line: After 12 years, PM Modi will bring Anurag's words back on track
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@BJP4India

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का ड्रीम प्रोजेक्ट ऊना-हमीरपुर रेललाइन अब कथनी से हकीकत में बदलेगा। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका नींव पत्थर ऊना में रखेंगे। 2010 में इस रेललाइन की कल्पना करते हुए तत्कालीन सांसद अनुराग ठाकुर ने जनता के सामने इसकी सोच रखी थी। अनुराग की इस कथनी को पटरी पर लाने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना आएंगे। बड़ी बात यह है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इस पायलट प्रोजेक्ट को धरातल पर लाने के लिए बड़े सूत्रधार बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंबा दौरे से पहले ऊना में आकर उनका बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास का कार्यक्रम तो तय था, लेकिन वंदे भारत ट्रेन को अंब-अंदौरा एवं ऊना रेलवे स्टेशन से दिल्ली चलाने की सौगात और ऊना हमीरपुर रेललाइन का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से करवाने के लिए अनुराग ठाकुर ने बड़ी भूमिका निभाई है।  



 इससे पूर्व ऊना हमीरपुर रेललाइन के लिए तकनीकी सर्वे भी हो चुके हैं। इस रेललाइन के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वर्ष 2019 में धर्मशाला में हुई इनवेस्टर मीट के दौरान भी पीएम मोदी अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। इसके बाद केंद्र में वर्ष 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार बनते ही इसका मूल ढांचागत कार्य आगे बढ़ा। करीब 5,950 करोड़ की डीपीआर पर काम हुआ है। उधर, भाजपा नेता सुमित शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आग्रह पर प्रधानमंत्री ऊना को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। 


ऊना-हमीरपुर रेललाइन में बनेंगे चार रेलवे स्टेशन
 ऊना हमीरपुर रेललाइन के शिलान्यास होने के बाद चार छोटे गांवों का भी कायाकल्प होना तय है। प्रारंभिक चरण में ऊना और हमीरपुर के मध्य चार गांवों को रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें तीन रेलवे स्टेशन केवल कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत ही पड़ते हैं जबकि एक हमीरपुर क्षेत्र का शामिल है। मंत्री वीरेंद्र कंवर एवं राज्य छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि ऊना-हमीरपुर रेलवेलाइन पर चार स्टेशन बनाए जाएंगे। पहला स्टेशन बौल, दूसरा स्टेशन धुंदला, तीसरा स्टेशन कोहडरा तथा चौथा स्टेशन कूहना (रंगस) में होगा। इस ट्रेन सेवा से जिला ऊना को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। रेलवे लाइन निर्माण का 10 प्रतिशत खर्च राज्य व 90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी। ऊना रेलवे स्टेशन जंक्शन और हमीरपुर टर्मीनल के रूप में प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed