फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Una Army Rally only 345 candidates pass in ground test

सेना भर्ती: 2756 ने लगाई दौड़, बस इतने ही युवा पास कर सके ग्राउंड टेस्ट

Sat, 18 Nov 2017 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 18 Nov 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
Una Army Rally only 345 candidates pass in ground test

इंदिरा मैदान ऊना में चल रही सेना भर्ती में मंडी के लगभग 2756 युवा अभ्यर्थियों ने दमखम दिखाया। केवल 345 अभ्यर्थी ही ग्राउंड टेस्ट पास कर सके। स्क्रीनिंग और मेडिकल टेस्ट में सफल हुए प्रतिभागियों की भर्ती मेरिट के आधार पर होगी।

विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के तत्वावधान में सिपाही, सामान्य ड्यूटी, लिपिक, स्टोर कीपर के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में मंडी के 3758 युवा प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया था। 2756 ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

विज्ञापन

Una Army Rally only 345 candidates pass in ground test

सेना भर्ती कार्यालय की ओर से दौड़ सहित अन्य शारीरिक परीक्षण में अव्वल रहने वाले अभ्यर्थियों का डोप टेस्ट भी करवाया जा रहा है। शुक्रवार को मंडी के प्रतिभागियों को दौड़, बीम पुलअप, जिग जैग बेलेंसिंग तथा नौ फीट का गड्ढा फांदना जैसे कड़े परीक्षण से गुजरना पड़ा।

सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल सोमराज ने बताया कि शुक्रवार को मंडी के 2756 युवा प्रतिभागियों ने शारीरिक परीक्षण में हिस्सा लिया। 345 युवाओं ने मैदान की बाधा पार की। इनका अब मेडिकल परीक्षण होगा। उन्होंने बताया कि मंडी से कुल 3758 युवा प्रतिभागियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed