{"_id":"621ce895b20b0b339a7a5dd1","slug":"ukraine-war-update-chamba-s-aparajita-said-shells-raining-from-the-sky-i-am-safe-in-the-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन युद्ध: चंबा की अपराजिता बोलीं- आसमान से बरस रहे गोले, हॉस्टल में सुरक्षित हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन युद्ध: चंबा की अपराजिता बोलीं- आसमान से बरस रहे गोले, हॉस्टल में सुरक्षित हूं
Mon, 28 Feb 2022 08:52 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 28 Feb 2022 08:52 PM IST
सार
पिता हितेश से अपराजिता ने बताया कि खार्किव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी ने भारत सरकार और भारतीय एंबेसी को विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालने के लिए ई मेल भेजी है।
विज्ञापन
यूक्रेन में विद्यार्थी(फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आसमान से गोले बरस रहे हैं। हॉस्टल में सुरक्षित हूं। यूक्रेन के खार्किव शहर से व्हाट्सएप पर परिजनों को मेसेज कर हिमाचल प्रदेश के चंबा की अपराजिता शर्मा ने बताया कि देर रात को भी बम के धमाके हो रहे हैं। पिता हितेश से अपराजिता ने बताया कि खार्किव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी ने भारत सरकार और भारतीय एंबेसी को विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालने के लिए ई मेल भेजी है। बेटी के मेसेज से पिता हितेश को भी उम्मीद बंधी है। अब भारत सरकार के प्रयासों पर ही उनकी और अन्य अभिभावकों की नजरें हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों को सुरक्षित लाने के प्रयास जारी : जयराम
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यूक्रेन में फंसे हिमाचल के विद्यार्थियों को सुरक्षित घर लाने के लिए सरकार प्रयासरत है। दूतावास के माध्यम से जो कार्यक्रम यूक्रेन से बाहर निकालने के लिए तय किया गया है, उसका विद्यार्थियों को पालन करना चाहिए। कई विद्यार्थियों और अभिभावकों से चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले को लेकर गंभीर हैं। हिमाचल सरकार हरसंभव मदद करने के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी का इंतजार हो रहा है। अभिभावक भी बच्चों को हौसला देते रहे।
विज्ञापन