{"_id":"62179079d0db1d252f10cbbd","slug":"ukraine-crisis-chamba-s-sankalp-told-to-the-family-that-plumes-of-smoke-are-seen-flying-in-the-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन संकट: चंबा के संकल्प परिजनों को किया फोन, बोले- आसमान में उड़ते नजर आ रहे धुएं के गुबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन संकट: चंबा के संकल्प परिजनों को किया फोन, बोले- आसमान में उड़ते नजर आ रहे धुएं के गुबार
Thu, 24 Feb 2022 09:05 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Feb 2022 09:05 PM IST
सार
यूक्रेन से चंबा के संकल्प डालिया ने परिजनों से वहाट्सएप पर कॉल में कहा कि आवास के बाहर आसमान पर धुएं के गुबार उठते नजर आ रहे हैं। भारत सरकार के दूतावास से गुहार लगाई कि भारतीय विद्यार्थियों को निकालने के लिए तुरंत उचित प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन
चंबा के संकल्प डालिया
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले से एमबीबीएस करने इवानो फैकिवस्क हलसायका नेशनल यूनिवर्सिटी यूक्रेन गए संकल्प डालिया ने परिजनों से वहाट्सएप पर कॉल में कहा कि आवास के बाहर आसमान पर धुएं के गुबार उठते नजर आ रहे हैं। भारत सरकार के दूतावास से गुहार लगाई कि भारतीय विद्यार्थियों को निकालने के लिए तुरंत उचित प्रबंध किए जाएं। कहा कि वह जिस शहर में हैं, वह एयरपोर्ट से काफी दूर है। गोलीबारी की आवाजें नहीं आ रही हैं, लेकिन आसमान में धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, वह सुरक्षित हैं। दुकानें बंद होने की आशंका है। खाने-पीने का सामान जमा कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं, उजग्रोथ नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस कर रहे चंबा के आयुष कुमार शर्मा ने बताया कि जहां वह हैं, वह जगह रूस के बॉर्डर से दूसरे छोर पर है। वहां अभी हालात इतने खराब नहीं हैं। शाम सात बजे बाद कर्फ्यूू लगा दिया गया है। दिन के समय लोग चहलकदमी कर रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे पर युद्ध का डर भी साफ दिखाई दे रहा है। यूनिवर्सिटी सात दिन से बंद है। ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन