{"_id":"621a5c8dc0026347562ef618","slug":"ukraine-crisis-60-himachalis-reached-mumbai-by-air-india-plane","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन संकट: 60 हिमाचली एयर इंडिया के विमान से मुंबई पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन संकट: 60 हिमाचली एयर इंडिया के विमान से मुंबई पहुंचे
Sat, 26 Feb 2022 10:30 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:30 PM IST
सार
शनिवार को यूक्रेन से हिमाचल प्रदेश के 60 लोग एयर इंडिया के विमान से मुंबई पहुंचे। इनमें ज्यादातर एमबीबीएस के प्रशिक्षु डॉक्टर हैं। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि यूक्रेन से पोलैंड, हंगरी आदि के रास्ते भारतीयों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
यूक्रेन में पैसे निकालने लाइनों में लगे विद्यार्थी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
रूस के हमलों के बीच शनिवार को यूक्रेन से हिमाचल प्रदेश के 60 लोग एयर इंडिया के विमान से मुंबई पहुंचे। इनमें ज्यादातर एमबीबीएस के प्रशिक्षु डॉक्टर हैं। वहीं, यूक्रेन में फंसे लोगों के बारे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में वक्तव्य दिया कि रविवार को हिमाचल प्रदेश के 32 लोग दो विमानों से दिल्ली पहुंच रहे हैं। सीएम ने कहा कि उन्हें यूक्रेन में राज्य के नागरिकों के फंसने की चिंता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर को उन्होंने खुद पत्र लिखा है। मुख्य सचिव ने भी विदेश सचिव से बात की है।
विज्ञापन
जयराम ने कहा कि यूक्रेन से पोलैंड, हंगरी आदि के रास्ते भारतीयों को निकाला जा रहा है। दिल्ली से हिमाचल लाने का खर्च प्रदेश सरकार वहन कर रही है। रविवार को दो विमान दिल्ली आ रहे हैं। एक में हिमाचल के 15 लोग तो दूसरे में 17 हैं। दिल्ली से हिमाचल प्रदेश लाने के लिए एचआरटीसी और पर्यटन निगम की बसों से व्यवस्था की जा रही है। आवासीय आयुक्त को यह जिम्मेदारी दी गई है। सबका आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया जाएगा।
विज्ञापन
कीव में फंसे बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा: आशा
कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने कहा कि जो बच्चे कीव में फंसे हैं, वे ज्यादा खतरे में हैं। इसलिए पहले उन्हें हिमाचल लाया जाए। वहां धमाके भी हो रहे हैं। जिन्हें वापस लाया जा रहा है, वे लोग तो पहले ही सीमा पर थे।
विज्ञापन