फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   UG Courses first and second year exam decision by himachal pradesh government

यूजी छात्रों की परीक्षा करवाने या प्रमोट करने पर फैसला नहीं ले पाई सरकार

Fri, 28 Aug 2020 05:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 Aug 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
UG Courses first and second year exam decision by himachal pradesh government
सांकेतिक तस्वीर

वार्षिक प्रणाली के तहत स्नातक डिग्री कोर्स कर रहे हजारों विद्यार्थियों के लिए सरकार कोई फैसला नहीं ले पाई है। इनके पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षाएं होंगी या सीधे अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा, अभी तक इस पर भी कोई निर्णय नहीं हो पाया है। हालांकि, शिक्षा विभाग का कार्यभार संभाल चुके शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस पर जल्द फैसला लेने की बात जरूर कही थी।

विज्ञापन


ऐसे में प्रदेश के करीब 70 हजार विद्यार्थी इस पर निर्णय आने का इंतजार कर रहे हैं। बिना पिछली परीक्षा दिए वे अगली कक्षा में रोलऑन आधार पर प्रवेश लेकर ऑनलाइन कक्षाएं लगाना भी शुरू हो गए हैं, लेकिन उन्हें यही मालूम नहीं है कि उनका पिछला परिणाम क्या होगा। यदि सरकार पिछली परफॉर्मेंस आधार पर छात्रों को प्रमोट करने का निर्णय लेती है तो पिछला आकलन कर प्रोमोशन के लिए सर्वमान्य तरीका निकालना पड़ेगा। असेसमेंट के लिए तरीका या नियम बनेगा।
विज्ञापन


यदि अंतिम सेमेस्टर की तरह परीक्षाएं करवाने का फैसला लिया गया तो इन परीक्षाओं की तैयारी को भी कम से कम एक से डेढ़ माह का समय लगना तय है। छात्र संगठनों में एसएफआई और एनएसयूआई छात्रों को प्रमोट करने के पक्षधर रहे हैं। प्रदेश विवि के प्रवक्ता की मानें तो सरकार ही परीक्षा करवाने या छात्रों को प्रमोट करने पर फैसला देगी, उसके मुताबिक ही विवि इंतजाम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed