फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   UCO Bank will give more interest on FD to those who get Corona vaccine

कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को यूको बैंक एफडी पर देगा अधिक ब्याज

Tue, 08 Jun 2021 07:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Jun 2021 07:19 PM IST
सार

बैंक प्रबंधन के अनुसार कोरोना वैक्सीनेशन के लिए आम लोगों को जागरूक करने के लिए यह ऑफर दिया गया है। इसका फायदा 30 सितंबर तक उठाया जा सकता है। यूको बैंक के एमडी ने बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर से लड़ने के प्रयास को सहयोग प्रदान करने के लिए बैंक ने कई पहल की हैं।

विज्ञापन
UCO Bank will give more interest on FD to those who get Corona vaccine
यूको बैंक

विस्तार

कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को एफडी पर अधिक ब्याज दिया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए यूको बैंक नया आफर लेकर आया है। बैंक के एमडी और सीईओ अतुल कुमार गोयल ने ऑनलाइन प्रेस वार्ता कर बताया कि बैंक ने यूकोवैक्सी 999 नाम से नई योजना शुरू की है। उन्होंने बताया कि यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है। यूको बैंक कोविड-19 की एक डोज लगवाने वालों को 999 दिनों की फिक्स डिपॉजिट पर 0.30 फ़ीसदी ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।

विज्ञापन


बैंक प्रबंधन के अनुसार कोरोना वैक्सीनेशन के लिए आम लोगों को जागरूक करने के लिए यह ऑफर दिया गया है। इसका फायदा 30 सितंबर तक उठाया जा सकता है। यूको बैंक के एमडी ने बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर से लड़ने के प्रयास को सहयोग प्रदान करने के लिए बैंक ने कई पहल की हैं। आरबीआई के दिशा निर्देशानुसार 5 मई के अनुसरण में राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कोविड-19 की दूसरी लहर से हुए प्रभाव का पता लगाने के लिए उधारकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। समाधान फ्रेमवर्क 2.0 व्यक्तिगत और छोटे कारोबारियों के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन

 

बैंक ने 7 जून तक समाधान फ्रेमवर्क 2.0 के तहत 2314 खातों को कुल 127 करोड़ रुपये की राहत प्रदान की है। बैंक ने ऋण उत्पाद के लिए भी नई योजनाएं शुरू की है। यूको संजीवनी योजना के तहत ऑक्सीजन, तरल ऑक्सीजन, ऑक्सीजन सिलिंडर के उत्पादन के लिए संयंत्र स्थापित करने के लिए 7.50 फीसदी की रियायती ब्याज दर पर दो करोड़ तक के ऋण दिए जाएंगे। दूसरी योजना में यूको आरोग्यम के तहत अस्पताल के निर्माण के लिए 100 करोड़ तक का ऋण दिया जाएगा। तीसरी योजना यूको कवच के तहत जो व्यक्ति कोविड संक्रमित हुए हैं, उन्हें अधिकतम पांच लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed