{"_id":"c6eb3b0f8da30b7340fe35d0e2504c14","slug":"tykwando-trial-will-be-held-very-soon-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो खिलाड़ी रहें तैयार, जल्द होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो खिलाड़ी रहें तैयार, जल्द होंगे ट्रायल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 19 Aug 2014 09:39 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन रजिस्टरड के प्रवक्ता योगेश्वर ने कहा कि जल्द ही उनका संघ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन करवाएगा। इसकी तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीते रोज हिमाचल प्रदेश ताइक्वांडो संघ दूसरी अनाधिकृत संस्था ने रेलवे क्लब में ट्रायल रखे थे, मगर उनके संघ ने दोनों संघों में चल रहे विवाद पर जारी कोर्ट के आदेशों को थाना बालूगंज के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रायल को स्थगित करवा दिया था।
विज्ञापन
इससे प्रदेश भर के खिलाड़ी ठगे जाने से बच गए। उनका आरोप है कि उक्त संघ को प्रदेश में किसी भी तरह की प्रतियोगिता आयोजित करने की अनुमति नहीं है। इस पर ट्रायल को रुकवा दिया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनका संघ जल्द ही राज्य स्तर की प्रतियोगिता को आयोजित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम और खिलाड़ियों का चयन करेगी।