हिमाचल: अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं करने पर सरकाघाट के एसडीएम को हाईकोर्ट ने किया तलब, जानें पूरा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Sep 2026 05:43 PM IST
सार
प्रदेश हाईकोर्ट ने मंडी जिले के सरकाघाट में अवैध निर्माणों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने पर नाराजगी जताई है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर सरकाघाट के एसडीएम को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक)।
- फोटो : अमर उजाला