फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two youths died due to drowned in Beas river kangra himachal

हिमाचल: ब्यास नदी के तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत

Wed, 20 Apr 2022 08:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Apr 2022 08:09 PM IST
सार

कांगड़ा जिले में ज्वालामुखी के साथ लगती ग्राम पंचायत सिहोरपाई के दो युवकों की कालेश्वर महादेव स्थित ब्यास नदी में डूबने से मौत हो गई है। ज्वालामुखी पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिए हैं। 

विज्ञापन
Two youths died due to drowned in Beas river kangra himachal
डूबने से दो युवकों की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ज्वालामुखी के साथ लगती ग्राम पंचायत सिहोरपाई के दो युवकों की कालेश्वर महादेव ब्यास नदी में डूबने से मौत हो गई है। ज्वालामुखी पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिए हैं। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी ज्वालामुखी सुरिंद्र धीमान ने की है। जानकारी के अनुसार पांच युवक नहाने के लिए घर से निकले थे। इनकी योजना पंचतीर्थी में बने स्वीमिंग पूल में नहाने की थी। इनमें दो युवक बाइक पर पहले निकल गए थे। बाकी तीनों युवक बाद में साइकिल से पहुंचे।

विज्ञापन


साइकिल से गए युवकों ने जब फोन करके पूछा तो दोनों युवकों ने बताया कि वे नहाने के लिए व्यास दरिया में आ गए हैं और आप भी यहीं आ जाओ। इसके बाद जब तीनों युवक दरिया में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि दोनों युवक बह चुके थे। वहां सिर्फ उनके कपड़े ही रह गए थे। यह दर्दनाक हादसा दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच का बताया जा रहा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों के शवों को ब्यास से निकाला। मृतक युवकों की पहचान अमित कुमार (21) पुत्र चंदा राम निवासी सिहोरपाई और रोहित कुमार (18) पुत्र देशराज निवासी सिहोरपाई के रूप में हुई है। अमित कुमार पालीटेक्निक ऊना का छात्र था। रोहित कुमार ने अभी हाल ही में जमा दो की परीक्षा पास की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed