{"_id":"5d6b76338ebc3e016c1383de","slug":"two-worker-suffers-suffocation-cleaning-septic-tank-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे मजदूर की मौत, दूसरा बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे मजदूर की मौत, दूसरा बेहोश
Sun, 01 Sep 2019 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Sep 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर के साथ लगती ग्राम पंचायत अमरकोट में निर्माणाधीन भवन में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे एक मजदूर की दम घुटने से मौत हो गई जबकि दूसरा बेहोश हो गया। मृतक की पहचान कलीम (19) पुत्र हबीब लखीमपुर खिरी, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। सहबान (20) पुत्र चामू अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तीसरा मजदूर दानिश (16) भी सफाई के लिए उतरने लगा तो उसका दम घुटने लगा। वह चीखने चिल्लाने लगा जिस पर लोग मौके पर जुट गए और तुरंत फायर स्टेशन मालवा पांवटा को सूचित किया। अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायर मैन उपेंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह व चालक हुकम सिंह मौके पर पहुंचे और रस्सी के सहारे युवकों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
दानिश की हालत ठीक थी लिहाजा 108 एंबुलेंस से कलीम और सहबान को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां कलीम को मृत घोषित कर दिया गया जबकि सहबान की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पांवटा थाना से जांच अधिकारी केएस भंडारी की टीम भी मौके पर पहुंची। एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने पांवटा अस्पताल पहुंच कर घायल का हालचाल पूछा। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने कहा कि हादसे में एक प्रवासी कामगार कलीम की मौत हो गई है। पुलिस टीम जांच में जुटी है।