फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two women rescue a bike rider at rohru.

15 मिनट तक मौत से लड़ती रही वो दो 'मर्दानी'

Fri, 31 Oct 2014 08:33 PM IST
Updated Fri, 31 Oct 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
two women rescue a bike rider at rohru.

जिस जगह को दूर से देखकर ही लोग कांप रहे थे, कलावती और गुड्डी ने वहां जाकर मौत को भी हरा दिया। दोनों ने न सिर्फ साहस का परिचय दिया बल्कि ढांक में फंसे बाइक सवार को भी बचा लिया।

विज्ञापन


मामला शिमला के रोहड़ू इलाके का है। यहां धारा मचोती सड़क पर मोटर साईकल दुर्घटना के बाद गहरे ढांक में फंसे घायल युवक को बचाने के लिए दो महिलाओं कलावती व गुड्डी देवी जान पर खेल गई।
विज्ञापन


घायल युवक को ढांक में फंसा देख दोनों महिलाएं खतरानक चट्टानों पर उतर गई और करीब 15 मिनट तक मौत से लड़कर घायल को बचा लिया। बाद में आवाज लगा कर लोगों को मदद के लिए बुलाया। घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने दो महिलाओं के योगदान की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बचाई जान

two women rescue a bike rider at rohru.

शुक्रवार दोपहर एक बाइक सवार सुंधारा ढांक में गिर गया। यह बीच में ही फंस गया। युवक अजय मदद के लिए चिल्लाने लगा। टिलरी गांव की गुड्डी देवी व कलावत्ती ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनी। दोनों महिलाएं तुरंत युवक को बचाने के लिए ढांक में उतरने लगी।

करीब पंद्रह मिनट तक घायक युवक को पकड़ कर रखा। फिर लोगों की मदद से इसे बाहर निकाला। मौके पर मौजूद आम लोग ढांक में युवक को बचाने के लिए सहास नहीं जुटा पा रहे थे।

करीब आधे घंटे बाद मौके पर दमकल दस्ते की टीम पहुंची। दमकल दस्ते की टीम ने करीब ढेड़ घंटे के बचाओ अभियान के बाद युवक को 108 एंबुलेंस तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों महिलाओं के सहयोग की सराहना की है।डीएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा ढांक में फंसे युवक को बचाने में गुड्डी देवी व कलावती का विशेष सहयोग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed