इन दो महिलाओं ने माइनस तापमान में पैदल पार किया 13050 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे मजबूरी कहें या महिलाओं का जज्बा। माइनस तापमान में कई किलोमीटर पैदल चलकर लाहौल की दो महिलाओं ने वीरवार को समुद्र तल से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे को पैदल पार करने का साहस जुटाया है। दोनों मनाली से सुरक्षित कोकसर पहुंच गईं।
रेस्क्यू पोस्ट कोकसर के अनुसार हेमलता व डोलमा तिंदी गांव की हैं। दोनों ने बताया कि पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद कुल्लू घाटी में फंस गई थीं और सुरंग के रास्ते उन्हें आने की अनुमति नहीं मिली। लिहाजा, पैदल दर्रा पार करने का फैसला लिया।
इन लोगों ने भी पैदल लांघा रोहतांग
वीरवार को डोलमा और हेमलता के साथ तिंदी के ही गिरधारी लाल, धर्म चंद, टेक चंद, प्रदीप, महेंद्र, सुभाष, गौरी लाल शर्मा, किशन और राजू, मयाड़ निवासी प्रीतम और पदमा, उदयपुर के चंदन, बिहार के रोहित, रंगीला और केलांग के अजय ने भी रोहतांग पैदल लांघा है।
बचाव चौकी मढ़ी के प्रभारी पंकज महंत ने बताया कि मनाली की ओर से कुल 17 लोगों को बचाव दल मढ़ी की टीम की मदद से रोहतांग दर्रा पार करवाया गया।
बचाव चौकी कोकसर के प्रभारी पवन ठाकुर ने बताया कि कोकसर से मौहल निवासी टेकचंद, डोभी के सीताराम, कटराईं के धर्म सिंह, प्रदीप, सागर को कोकसर टीम ने सुरक्षित दर्रा पार करवाया है।