{"_id":"5d5e46788ebc3e6c3b49d1eb","slug":"two-women-arrested-with-drugs-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में चिट्टे के साथ दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में चिट्टे के साथ दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार
Thu, 22 Aug 2019 04:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 22 Aug 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
शिमला शहर की स्मार्ट पुलिस ने हेरोइन (चिट्टे) के साथ दो महिलाओं समेत तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने बुधवार को ओल्ड बस स्टैंड के इलाके से करीब 0.69 ग्राम चिट्टा और एक लाख 94 हजार 350 रुपये बरामद किए। इनकी पहचान अजित सिंह पुत्र मिसरी राम, सुमन पत्नी अजित सिंह और पार्वती देवी के रूप में हुई है। इनमें अजित और सुमन पति-पत्नी है और डाउनडेल में रहते हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मुखबिरों से सूचना मिली थी कि डाउनडेल इलाके में चिट्टे का कारोबार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक यह पैसा इन्होंने चिट्टे को बेचकर कमाए थे। इससे पहले भी इस इलाके में चिट्टे के कई मामले पुलिस पकड़ चुकी है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नशा तस्करी की सूचना देने वाले का पुलिस नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन