{"_id":"593810d94f1c1b821c9c9607","slug":"two-wheels-to-far-bikers-awareness-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"टू व्हील्स टू फॉर: जागरूकता की अलख जगाते तांदी पहुंचे बाइकर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टू व्हील्स टू फॉर: जागरूकता की अलख जगाते तांदी पहुंचे बाइकर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और टू व्हील्स टू फॉर के संयुक्त साहसिक अभियान के सभी बाइकर्स ने बुधवार को रोहतांग दर्रा से होते हुए टैक्सी ऑपरेटर, बाइकर्स, पर्यटकों को पर्यावरण, यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। सर्पीली सड़कों पर धीमी गति से वाहन चलाने के लिए टैक्सी ऑपरेटरों को समझाया, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 11 बजे दल मनाली से तांदी के लिए निकला। जाम के बीच पर्यटकों व टैक्सी ऑपरेटरों को जगह-जगह बाइकर्स ने जागरूक किया। रोहतांग टॉप में पहुंचकर बाइकर्स ने पर्यटकों, टैक्सी ऑपरेटरों से बातचीत की और पर्यावरण का महत्व समझाया।
विज्ञापन
देशभर में चिलचिलाती गर्मी के बीच रोहतांग में बर्फ के नजारे को बरकरार रखने के लिए दल के सदस्यों ने पर्यटकों से स्वच्छता रखने की भी अपील की। मनाली से तांदी के रोमांचक सफर में दल के पांचों युवाओं ने मनाली के प्राकृतिक सौंदर्य को कैमरे में कैद किया। जगह-जगह शूट करते हुए युवा देर शाम तांदी पहुंचे।
विज्ञापन
दल के मुखिया मनीष ने बताया कि बुधवार को सिस्सू में रात्रि ठहराव था, लेकिन किन्हीं कारणों से तांदी में रुकना पड़ा है। मनाली से तांदी का सफर बेहद रोमांच भरा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण व यातायात नियमों के बारे में जागरूक करना है। दल के अन्य सदस्यों में डॉ. नवनीत दरियाल, अंशुमन, शुभकांश व हिमांशु शामिल हैं।