{"_id":"6186c092de167a4b581c1be2","slug":"two-vehicle-burnt-in-ponta-sahib-due-to-fire-shimla-news-sml389437969","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े और झाड़ियों में लगी आग, दो वाहन जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े और झाड़ियों में लगी आग, दो वाहन जल कर राख
विज्ञापन
पांवटा साहिब में आग से जले वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा थाना के सामने पार्किंग में इंदिरा मार्केट के पीछे कूड़े और झाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग लगने से दो वाहन जल कर राख हो गए। ये वाहन पांवटा पुलिस ने विभिन्न मुकद्दमों में अपने कब्जे में लिए थे। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर किसी तरह से काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम को इंदिरा मार्केट के पीछे कूड़े और झाड़ियों में अचानक आग लग गई। इससे पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग भड़क गई। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग टीम को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड के आने तक झाड़ियों में आग बहुत फैल गई थी। इन झाड़ियों के पीछे दो पुरानी कारों में आग लग गई थी। ये वाहन पुलिस की ओर से विभिन्न मुकदमों में कब्जे में लिए थे। प्रभारी मालखाना को सूचित किया गया। भादसं थाना पाँवटा साहिब में कब्जा पुलिस में ली गई है। दमकल विभाग के कर्मचारियों की ओर से आग को बुझा दिया गया।
उधर, डीएसपी पांवटा साहि वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। आग लगने की घटना में अभी तक किसी की कोई लापरवाही नहीं पाई जा रही है। फिर भी मामला दर्ज कर पांवटा थाना पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
सुरेश तोमर
ण्ण्ण्
................................................................................