{"_id":"5800cf944f1c1b4b2c28ea4b","slug":"two-thousand-water-carrier-ragularized-in-govt-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में तैनात दो हजार जलवाहक हुए रेगुलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में तैनात दो हजार जलवाहक हुए रेगुलर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 14 Oct 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 14 सालों से काम कर रहे करीब दो हजार अंशकालीन जलवाहकों को नियमित कर दिया गया है। शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने जलवाहकों को नियमित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभाग में साल 1996 की नीति के तहत 27 जुलाई 2001 से पूर्व नियुक्त किए गए करीब 2000 दैनिक भोगी अंशकालीन जलवाहकों तथा जलवाहक एवं सेवादार नियमित होंगे।
विज्ञापन
यह लाभ उन्हें मिलेगा, जिन्होंने 31 मार्च 2016 तथा 30 सितंबर 2016 को बतौर दैनिक भोगी अंशकालीन जलवाहकों तथा जलवाहक एवं सेवादारों के रूप में 14 साल का निरंतर सेवाकाल पूरा कर लिया है।
विज्ञापन