{"_id":"630a2e13b880ae5d174f2dd6","slug":"two-teams-of-the-center-will-come-to-take-stock-of-the-damage-caused-by-the-natural-calamity","type":"story","status":"publish","title_hn":"Natural Calamity HP: प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आएंगी केंद्र की दो टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Natural Calamity HP: प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आएंगी केंद्र की दो टीमें
Sat, 27 Aug 2022 08:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 27 Aug 2022 08:16 PM IST
सार
राज्य के प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने शनिवार को बताया कि यह टीमें कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में जायजा लेने जाएंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुनील कुमार बनवाल के नेतृत्व में ये टीमें पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से नुकसान का जायजा लेने के लिए दो केंद्रीय टीमें रविवार को आएंगी। ये टीमें 30 अगस्त तक विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेंगी। इसके बाद राज्य सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगी। प्रदेश में अभी तक करीब 1,400 करोड़ का नुकसान प्राकृतिक आपदा से हो चुका है। राज्य के प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने शनिवार को बताया कि यह टीमें कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में जायजा लेने जाएंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुनील कुमार बनवाल के नेतृत्व में ये टीमें पहुंच रही हैं। ये टीमें हेलिकाप्टर और सड़क मार्ग के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा करेंगी।
विज्ञापन
प्रधान सचिव ने बताया कि पहली टीम में सुनील बनवाल, सदस्य विवेक के और पियूष रंजन रहेंगे। यह टीम 28 को नूरपुर और इंदौरा का दौरा करेगी। टीम रात्रि विश्राम नूरपुर में करेगी। 29 को यह दल चंबा के भटियात और धर्मशाला जाएगा और रात को धर्मशाला में रुकेगा। 30 को यह दल राज्य सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करेगा। इसके अलावा दूसरी टीम डॉ. सुभाष चंद्र के नेतृत्व में आएगी। इस टीम में सदस्य वरुण अग्रवाल और दीप शेखर सिंघल रहेंगे। यह टीम 28 को मणिकर्ण और औट जाएगी और रात को कुल्लू में ठहरेगी। 29 अगस्त को जोगिंद्रनगर, बल्ह, कंडी में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। टीम रात को मंडी में ठहरेगी। अगले दिन शिमला सचिवालय में अधिकारियों से मिलेगी।
विज्ञापन