फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two students of PM Shri Vidyalaya will participate in the Independence Day celebrations in New Delhi

Shimla: पीएम श्री विद्यालय की दो छात्राएं नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी शामिल

Tue, 13 Aug 2024 04:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Aug 2024 04:22 PM IST
सार

 पीएम श्री विद्यालय की दो छात्राओं को नई दिल्ली में होने वाले 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Two students of PM Shri Vidyalaya will participate in the Independence Day celebrations in New Delhi
स्नेहा शर्मा, मिशल राठौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पीएम श्री विद्यालय की दो छात्राओं को नई दिल्ली में होने वाले 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। देश के पीएम श्री स्कूलों के 100  विद्यार्थियों को इस समारोह में आमंत्रित किया गया है, जिनमें हिमाचल की दो छात्राएं भी शामिल हैं।  दोनों छात्राएं अन्य विद्यार्थियों के साथ 13 से 16 अगस्त तक नई दिल्ली में रहेंगी। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टूटू की 12वीं की छात्रा मिशल राठौर और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी की 12वीं की छात्रा स्नेहा शर्मा स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी। दरअसल, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा देशभर के पीएम श्री स्कूलों के 100 विद्यार्थियों को दिल्ली में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया है। चयनित विद्यार्थी नई दिल्ली के लालकिला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ये बच्चे युद्ध स्मारक, इंडिया गेट, प्रधानमंत्री संग्रहालय और प्रतिष्ठित स्थानों को देखने भी जाएंगे।

विज्ञापन


 इन छात्राओं का चयन उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और उल्लेखनीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के आधार पर किया गया है। ये चयनित विद्यार्थी उनके शिक्षकों और माता-पिता की ओर से प्रदान की गई कड़ी मेहनत और समर्थन का प्रमाण है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अभिभावक भी उनके साथ होंगे। नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभर के विद्यार्थियों की उपस्थिति राष्ट्रीय गौरव व एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में इन बच्चों के शामिल होने से अन्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। उल्लेखनीय है कि समग्र शिक्षा स्मार्ट क्लासरूम, लैब सहित अन्य सुविधाएं स्कूलों में उपलब्ध करवाकर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए कदम उठा रहा है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने भी हिमाचल में 180 स्कूलों को पीएम श्री स्कूलों में अपग्रेड करने का फैसला लिया है, जिनमें साइंस लैब, लाइब्रेरी, खेल मैदान जैसी कई सुविधाएं होंगी। इससे समग्र शिक्षा को प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed